अब 40 रुपए महीने की फीस में कर पाएंगे ITI, इन लोगों के लिए फ्री, जानें कैसे मिलेगी एडमिशन


विशाल भटनागर/मेरठ. जो युवा स्किल डेवलपमेंट से संबंधित आईटीआई की विभिन्न ट्रेड में प्रवेश लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं. ऐसे सभी युवाओं के लिए राहत भरी खबर है. उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार राजकीय आईटीआई एवं प्राइवेट आईटीआई में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. छात्र-छात्राएं http://scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

साकेत आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने बताया कि छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा दें. रजिस्ट्रेशन के बाद मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं के एडमिशन किए जाते हैं. उन्होंने फीस की जानकारी देते हुए बताया कि जो भी युवा राजकीय आईटीआई में एडमिशन लेते हैं. उनको मात्र 40 रुपए महीने की फीस देनी पड़ती है. एससी एसटी के लिए कोई फीस निर्धारित नहीं है.

अलग -अलग रहती है क्वालिफिकेशन

अगर आप भी आईटीआई से संबंधित कॉलेजों में आईटीआई की विभिन्न ट्रेड में अध्ययन करना चाहते हैं. तो उसके लिए अलग-अलग हिसाब से क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है. छात्र-छात्राएं अपनी क्वालिफिकेशन के आधार पर आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही शासन द्वारा मेरिट बनाकर संबंधित आईटीआई में भेजी जाती है. जिसके क्रम अनुसार यह एडमिशन होते हैं.

रजिस्ट्रेशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

बताते चलें कि अगर आप भी आईटीआई में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं . प्रवेश के लिए अपने दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र ,हाई स्कूल इंटर के डॉक्यूमेंट तैयार रखें. जिससे एडमिशन के समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो. दरअसल मेरठ की बात की जाए तो मेरठ में सरधना, बच्चा पार्क, खरखोदा, हस्तिनापुर, साकेत में राजकीय आईटीआई संचालित है. जिसमें लगभग 2600 से अधिक सीटें हैं.

Tags: Latest hindi news, Meerut news, UP news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More