NEET में समस्तीपुर की बेटियों का कमाल! 4 छात्रा अब बनेंगी डॉक्टर; जिले में खुशी की लहर  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रितेश कुमार/समस्तीपुर. जिले की बेटियों ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर कमाल कर दिया है. नीट 2023 की परीक्षा में छात्राओं ने सफलता हासिल की है. जिले की कई बेटियां ने बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल की. शहर के दूधपुरा निवासी अनिल कुमार तिवारी व हेमलता तिवारी की पुत्री प्रकृति तिवारी ने नीट परीक्षा में 650 अंक लाकर सफलता हासिल किया है. इनका ऑल इंडिया रैंक 6930 है. प्रकृति मुम्बई में रहकर पढ़ाई करती थी.

बताया जाता है की प्राकृति बचपन से ही डाक्टर बनकर समाज सेवा का लक्ष्य अपने मन में ठान रखी थी. उनकी इस सफलता के बाद दुधपुरा में हर्ष का माहौल बना है. इधर उजियारपुर के बेलारी गांव की नंद कुमार सिंह व मीना देवी की पुत्री सृष्टि कुमारी ने 676 अंक प्राप्त कर आल इंडिया में 1950 रैंक प्राप्त किया. वहीं गांव के अजित कुमार झा व कुमारी सरला की पुत्री ज्योति कुमारी ने 636 अंक लाकर आल इंडिया में 11272 रैंक हासिल किया है.

सफलता को लेकर गांव में खुशी का माहौल
बताया जाता है की इन दोनों छात्रों की सफलता को लेकर गांव में खुशी का माहौल बना है. बताया जाता है की सृष्टि एक छोटी सी गांव के रहने वाली बेटी है और अब नेट की परीक्षा में ऑल इंडिया में 1950 रैंक प्राप्त किया है. वही ज्योति भी उसी छोटी गांव की रहने वाली है और नीट परीक्षा में ऑल इंडिया में 11272 रैंक हासिल किया. जिससे गांव के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है. इनके सफलता हासिल करने पर मुखिया संतोष कुमार झा, अशोक पुष्पम, सरपंच योगेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है.

.

FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 12:49 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें