
रवि पायक/भीलवाड़ा. वैसे तो आपने किसी शादी समारोह या फिर बड़े आयोजन में दूल्हे को घोड़ी पर बैठे देखा होगा. लेकिन भीलवाड़ा जिले के रायलाके ईरास में पहली बार एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देख हर कोई हैरान हो गया. जहां एक प्रधानाचार्य के रिटायरमेंट पर ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने उन्हें घोड़ी पर बैठा कर सम्मान के साथ विदाई दी.
भीलवाड़ा जिले के रायला क्षेत्र के इरास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप वर्मा के रिटायरमेंट पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रधानाचार्य को ढोल नगाड़ों के साथ घोड़ी पर बैठा कर पूरे गाँव मे घुमा कर विदाई दी गई. इस आयोजन में सिर्फ स्कूल स्टाफ ही शामिल नहीं हुआ बल्कि, कस्बे के ग्रामीणों ने भी शिरकत की. इस दृश्य को देखते ही ऐसा लग रहा था मानो सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य की बिंदोरी निकाली जा रही है.
प्रिंसिपल ने भावुक होकर आभार व्यक्त किया
इस कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लोकेश की नागला, मोतीपुर प्रधानाचार्य विजय छिपा, नेहरू युवा संस्थान के सांवर जाट, सचिव महेंद्र जाट सहित पीओ क्षेत्र के अध्यापक और ग्रामीण मौजूद रहें. यही नहीं इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद रिटायरमेंट प्रिंसिपल भी भावुक हो गए और उन्होंने सभी ग्रामीणों और अपने साथियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया.
रिटायरमेंट में घोड़ी पर बिंदोली का बढ़ा ट्रेंड
अक्सर देखा जाता है कि शादी के समारोह में ही घोड़ी दिखाई देती थी मगर अब धीरे-धीरे हर छोटे-मोटे कार्यक्रमों में घोड़ी दिखने लगी है. क्योंकि, हर कोई व्यक्ति अपने कार्यक्रम को यादगार और सफल बनाने के लिए इसमें कई तरह के जतन करते हैं. जिसमें से इन दिनों घोड़ी पर बैठा कर बिंदोली निकालना एक तरह से ट्रेंड बन गया है. बिंदोली निकालने के जरिए हर गांव के या हर शहर के व्यक्ति को यह मालूम हो जाता है कि इस घर में या फिर इस व्यक्ति का रिटायरमेंट है. देखते-देखते यह अब ट्रेंड बनता जा रहा है. इसके साथ ही जन्मदिन के कार्यक्रम में भी परिचित जिसका जन्मदिन हो उसको घोड़ी पर बैठा कर कस्बे या फिर शहर में घुमाते हैं.
.
Tags: Bhilwara news, Local18, Rajasthan news, Teacher
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 11:51 IST






