पूर्णिया में आज 2 बजे तक बिजली रहेगी गुल, देखें आपके एरिया में कब आएगी बिजली

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. गर्मी के साथ अब बिजली विभाग भी लोगों का पसीना निकाल रहा है. बढ़ती गर्मी में बिजली का बार-बार कट होना अब पूर्णिया वासियों के लिए आम बात हो गई है. एक बार बिजली जाने के बाद घंटों गायब रहती है. वहीं गुरुवार को यानी आज रानी पतरा क्षेत्र में बिजली 2:00 बजे तक गुल रहेगी. विभाग द्वारा बताया गया कि यहां फीडर में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है. इस कारण बिजली बाधित रहेगी.

मेंटेनेंस कार्य के लिए कटेगी बिजली

पूर्णिया बिजली विभाग के संबंधित पदाधिकारी अभियंता मनोज कुमार एवं एसडीओ प्रभात कुमार ने कहा कि पूर्णिया के कुछ क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य के लिए बिजली दोपहर तक कटी रह सकती है. जिसके बाद फिर बिजली आपूर्ति सेवा चालू की जाएगी. 15.06.2023 दिन गुरुवार को 11kv रानीपतरा फीडर में मेंटेनेंस कार्य के लिए 11kv रानीपतरा फीडर से विद्युत की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी.

इन जगहों के लोगों को होगी परेशानी

पूर्णिया की 12 जगहों पर बिजली गायब रहेगी. इसमें रानीपतरा, बाजार, रामघाट, सटडोव, मोतीनगर, फासिया, श्रीनगर, आगाटोल, दीवानगंज, रजीगंज, रौतारा, सिंघिया इलाके शामिल हैें.

Tags: Bihar News, Latest hindi news, Local18, Purnia news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More