
हाइलाइट्स
केवल 600 किलोमीटर ही चली थी व्यापारी की मर्सिडीज.
कंपनी अभी तक नहीं पता लगा सकी खराबी.
मेल का कोई जवाब भी कंपनी ने नहीं दिया.
नई दिल्ली. लग्जरी कार में सबसे बड़ा और पुराना नाम मर्सिडीज बेंज का आता है. मर्सिडीज की कारों को काफी भरोसेमंद भी माना जाता रहा है. लेकिन दिल्ली में तीन दिन पहले रात को कुछ ऐसा हुआ कि मर्सिडीज की साख पर अब सवाल उठ रहे हैं. दिल्ली की एक व्यापारी की 15 मई को खरीद की कई Mercedes Benz S-Class ने अचानक उन्हें सड़क पर खड़ा कर दिया. कार कुल 600 किलोमीटर चली थी कि हाईवे पर बंद पड़ गई. और बंद भी ऐसी कि फिर शुरू ही नहीं हुई. घंटों तक सड़क पर मर्सिडीज की ओर से मदद का इंतजार करना पड़ा. हालात यहां तक पहुंच गए कि गाड़ी में मौजूद एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया.
ये घटना दिल्ली के व्यापारी हिमांशु सिंघल के साथ हुई. हिमांशु ने इस पूरी घटना की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी. उन्होंने बताया कि मई में उन्होंने मर्सिडीज बेंज एस क्लास 2.10 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदी थी. ये कार उनकी कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है. 12 जून की रात को वे दिल्ली से मेरठ आ रहे थे. तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच कार में से अचानक तेज आवाज आई और ये बंद पड़ गई. कार को सड़क किनारे करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. ऐसे में तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच उनकी और उनके भाई की जान खतरे में पड़ गई.
घंटो तक कोई नहीं आया
हिमांशु ने कार के बंद पड़ने के बाद तुरंत मर्सिडीज हेल्पलाइन पर फोन किया और मदद मांगी. लेकिन घंटों तक इंतजार करने के बाद भी कोई नहीं आया. हिमांशु ने बताया कि मेरी हालत ऐसी हो गई थी कि उसके बाद मुझे तुरंत अस्पताल जाना पड़ा. बाद में मर्सिडीज की तरफ से गाड़ी को टो कर के ले जाया गया. अगले पूरे दिन कंपनी में गाड़ी की जांच की गई लेकिन इसकी खराबी को कोई समझ नहीं सका.
Feeling defrauded! Brand new so called Mercedes “S-Class” with only 652 km on road got suddenly stalled on national highway, putting life of my brother and our driver at risk. Do you have a different yardstick when it comes to lives of Indians? @MercedesBenzInd @MercedesBenz pic.twitter.com/06awif1de8
— Shalabh Singhal, CFA (@ShalabhCFA) June 13, 2023
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Mercedes Benz India
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 11:07 IST






