Petrol Diesel Prices : नोएडा से सस्‍ता हुआ गाजियाबाद में पेट्रोल, पटना में भी 108 रुपये से नीचे आए भाव

हाइलाइट्स

ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 73.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.
डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 68.30 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

नई दिल्‍ली. कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी का असर पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखने लगा है. ग्‍लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर के आसपास पहुंच रहा है. इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार को जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. आज NCR के कई शहरों में खुदरा रेट बदल गए हैं. नोएडा में पेट्रोल की कीमत गाजियाबाद से ज्‍यादा दिख रही है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले में आज सुबह पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 96.76 रुपये लीटर हो गया है. यहां डीजल भी आज 18 पैसे चढ़कर 89.93 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में आज पेट्रोल 14 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.44 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 13पैसे गिरकर 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का भाव 108 रुपये लीटर से नीचे उतर आया है. यहां पेट्रोल 38 पैसे सस्‍ता होकर 107.74 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 35 पैसे गिरकर 94.51 रुपये लीटर हो गया है.

ये भी पढ़ें – SBI में है लॉकर तो 30 जून तक कर लें ये काम, जानिए लॉकर के चार्ज

कच्‍चे तेल की बात करें तो इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 73.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 68.30 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.44 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.74 रुपये और डीजल 94.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

ये भी पढ़ें – आम आदमी की थाली से गायब हो रही हैं अरहर और उड़द की दालें, केंद्र सरकार ने लिया अब बड़ा फैसला

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

Tags: Business news in hindi, Diesel Petrol New Rate Today, Petrol New Rate, Petrol price today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More