Viral Video: चलते पंखे पर लटका सांप, नीचे उतरने की करी कोशिश, फिर जो हुआ वो देखकर बढ़ जाएंगी धड़कनें!

सांप जैसे जीव अगर दिख जाए तो लोगों की सांसें अटक जाती हैं. सोचिए जब यही जीव आपने घर में, कमरे के अंदर नजर आ जाए, तो क्या हालत होगी? ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ एक घर में जब एक सांप पंखे (Snake on Fan viral video) के ऊपर लिपटा नजर आया. जितनी देर वो लिपटा था, उतनी देर तो डर लग रहा था, पर उस डर पर काबू पाया जा सकता था, मगर उसके बाद जो हुआ, उसे देखकर काबू पाना तो दूर, कमरे से बाहर भागने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता है. जब आप भी इसे देखेंगे, तो हमारी बात से सहमत होंगे.

इंस्टाग्राम अकाउंट @arabbird पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक सांप (Snake jump from fan video), पंखे के ऊपरी हिस्से पर लटका नजर आ रहा है. सांप पंखे से गोल घूमा हुआ है और ऊपर ही बैठा है. कई इलाके ऐसे होते हैं जहां सांप काफी मौजूद होते हैं और ऐसे इलाकों में सांपों का घर के अंदर घुस जाना आम बात होती है. पर इस तरह पंखे के ऊपर लटके देखना भयानक अनुभव हो सकता है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More