‘आदिपुरुष’ को टक्कर देने उतरेगी ये फिल्म, इस वीक रिलीज हो रहीं 4 धमाकेदार फिल्में, 2 का बेसब्री से था इंतजार!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह स्टारर ‘आदिपुरुष’ 16 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने को तैयार है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले ही काफी बज बना हुआ है. फिल्म ने अपने बजट का आधे ज्यादा लागत डिजिटल प्लेटफॉर्म और सेटेलाइट बेचकर निकाल लिए हैं. फिल्म की टिकटें भी धड़ल्ले से बिक रही है. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है. लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बने रहना आसान नहीं होगा. बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी और इंटरनेशल फिल्म से टक्कर मिलने वाली है.

01

यहां हम आपको उन 4 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस हफ्ते रिलीज होने वाली हैं. एक फिल्म रकुल प्रीत सिंह की है, दूसरी क्रिस हेम्सवर्थ की और तीसरी एजरा मिलर की. इन कलाकारों के नाम पढ़कर आपको अंदाजा हो ही गया होगा कि हम किन फिल्मों की बात करने जा रहे हैं. अगर फिर भी नहीं समझ पाएं, तो आइए जानते हैं. (फोटो साभारः Instagram)

02

सबसे पहले बात करते हैं ‘आदिपुरुष’ की. फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है. फिल्म भारतीय धार्मिक ग्रंध रामायण पर आधारित है. फिल्म की अनाउंसमेंट से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. टीजर आने के बाद फिल्म से कई विवाद जुड़े. फिल्म में ग्राफिक्स और वीएफएक्स पर अच्छा काम किया गया है. यह 16 जून को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी. (फोटो साभारः Instagram)

03

डीसी कॉमिक्स पर आधारित ‘द फ्लैश’ भी 16 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म में बेटमैन और सुपरमैन का किरदार भी है. यानी फिल्म में आप एजरा मिलर के साथ-साथ बेन अफ्लैक और हेनरी कैविल भी दिखेंगे. भारत में यह तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी. डीसी फिल्मों का भारत में एक बड़ा फैन बेस है. ऐसे में ‘आदिपुरुष’ को इससे टक्कर मिल सकती है. (फोटो साभारः Instagram)

04

साल 2020 में ‘एक्सट्रैक्शन’ को भारत समेत दुनियाभर में खूब सराहा गया. इसमें मार्वल की फिल्मों में थॉर का किरदार निभाने वाल क्रिस हेम्सवर्थ लीड रोल में हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट यानी ‘एक्सट्रैक्शन 2’ भी इसी दिन रिलीज हो रही है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. (फोटो साभारः Instagram)

05

रकुल प्रीत सिंह और पावेल गुलाटी स्टारर ‘आई लव यू’ भी 16 को रिलीज होगी. फिल्म को निखिल महाजन ने डायरेक्ट किया है. रकुल की यह फिल्म डायरेक्ट जियो सिनेमा पर रिलीज होगी. (फोटो साभारः Instagram)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें