
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 15 June 2023)
स्फूर्ति और ताजगीपूर्ण सुबह से दिन की शुरुआत करेंगे. घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशहाली का माहौल रहेगा. उनकी तरफ से मिले उपहारों से आपको खुशी होगी. आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है. यात्रा की तैयारी रखें. नए काम शुरू कर सकते हैं. उत्तम भोजन करने का लाभ मिलेगा.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 15 June 2023)
क्रोध और हताशा की भावना आपके मन पर छायी रहेगी. शारीरिक स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा. घर-परिवार की चिंता के साथ खर्च के मामले में भी आज चिंतित रहेंगे. आपकी उग्र वाणी किसी के साथ मनमुटाव और झगड़े का कारण बनेगी. परिश्रम व्यर्थ होता हुआ प्रतीत होगा. गलतफहमी से बचने का प्रयास करें.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 15 June 2023)
परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा. नौकरी-धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा. उच्च अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. विवाह योग्य जातकों के रिश्ता पक्का होने के योग हैं. मित्रों से विशेष लाभ होगा. आय वृद्धि की संभावना है. दांपत्य जीवन में माधुर्य का आनंद लेंगे. संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 04:10 IST






