आज सूर्य देव कर रहे गोचर, 4 राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य, धन लाभ, व्यापार में तरक्की के योग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के पांचवे भाव में हो रहा है.
जिनकी राशि कन्या है उनके दसवें भाव में सूर्य ग्रह का गोचर हो रहा है.

Surya Gochar Ka Rashiyon Par Prabhav : वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल से गोचर करता है. जिसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव राशि चक्र की 12 राशियों पर देखने को मिलता है. ग्रह गोचर की प्रक्रिया को ही राशि परिवर्तन कहा जाता है. ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून 2023 को शाम 6:16 पर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं. सूर्य देव 17 जुलाई 2023 सुबह 5:07 बजे तक मिथुन राशि में रहेंगे उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव के राशि परिवर्तन से चार राशि के जातकों को लाभ होने वाला है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

मेष राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मेष है सूर्य ग्रह का गोचर उनकी राशि के तीसरे भाव में हो रहा है. जिसकी वजह से उनके साहस और पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी. सूर्य ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करने से जो व्यक्ति सरकारी नौकरी कर रहे हैं उन्हें बेहद लाभ होने वाला है. इस दौरान उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के योग बन रहे हैं. लोगों से आपका तालमेल अच्छा रहेगा जिसकी वजह से आपका समय बेहतरीन कटने वाला है. यदि किसी से वाद-विवाद होता है तो ऐसे में जीत आपकी ही होगी. साथ ही पारिवारिक सुख शांति का अनुभव करेंगे.

यह भी पढ़ें – भूलकर भी खिड़की के सामने ना रखें 2 वस्तुएं, हो सकते हैं कंगाल, रिश्तों में आ सकती है दरार

सिंह राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह सिंह राशि के पहले भाव के स्वामी माने जाते हैं. सूर्य ग्रह का यह गोचर सिंह राशि के ग्यारहवें भाव में हो रहा है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. लंबे समय से जिन कामों को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं वे सफल हो सकती हैं. विदेश यात्रा के योग हैं जिसमें सफलता प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं.

कन्या राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि कन्या है उनके दसवें भाव में सूर्य ग्रह का गोचर हो रहा है. जिससे देश विदेश की यात्रा हो सकती है. सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश कन्या राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है. नौकरी करने वाले लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे उनको लाभ मिलेगा. करियर के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त हो सकती है. इस दौरान आपको धन की कमी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें – तुलसी भी देती है अप्रिय घटना के संकेत, रखें इस 1 बात का विशेष ध्यान, जान लें तुलसी लगाने के 6 फायदे

कुंभ राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के पांचवे भाव में हो रहा है. कला के क्षेत्र में जो जातक रुचि रखते हैं उनके लिए यह समय बेहद शुभ सिद्ध हो सकता है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें सैलरी में बढ़ोत्तरी के साथ प्रमोशन प्राप्त हो सकता है. बिजनेस क्षेत्र में जो व्यक्ति हैं उन्हें अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है. इस दौरान अच्छे खासे आय के स्त्रोत बन सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें