छतरपुर में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पास, अभी और बढ़ेगी गर्मी!

हिमांशु अग्रवाल/छतरपुर: बुंदेलखंड के नौगांव, खजुराहो सहित छतरपुर में तापमान 45°c के आसपास चल रहा है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. हालत यह हो गए कि लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं. आग की तरह लपटे लग रही हैं.

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है. साथ ही साथ मानसूनी हवाओं की गतिविधियां बिल्कुल शून्य हैं, अगर तापमान की बात करें तो बीते रोज इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा 44.5°c दर्ज किया गया. बुधवार को दिन का तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि छतरपुर में भीषण गर्मी पड़ रही है और वह जब जरूरी होता है तभी घर से बाहर निकलना है और अपने सिर पर गमछा और आंखों पर चश्मा लगा कर घर से निकलते हैं. अन्यथा अपने घर पर ही आराम कर रहे हैं और पेय पदार्थ पीकर गर्मी का सामना कर रहे हैं.

नौगांव के मौसम विभाग के अधिकारी हेमंत सिन्हा ने बताया कि तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और आज का तापमान 45 डिग्री के आसपास है और लोग सड़क पर नहीं निकल रहे हैं. वहीं मानसून भी इस बार लेट है क्योंकि केरल में इस बार मानसून 8 जून को आया है जो 1 हफ्ते लेट है तो मध्यप्रदेश में भी इस बार मानसून लेट आएगा और यहां 22 से 23 जून के आसपास मानसून आने की संभावना है.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 23:58 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More