Bokaro News: बोकारो में खोरठा एल्बम शूटिंग, इन मशहूर कलाकारों के मधुर, गीत और संगीत से सजा है एल्बम


कैलाश कुमार/बोकारो. झारखंड के कलाकारों ने अपने लोकगीत और संगीत से झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में बोकारो का नाम रोशन किया है. साथ ही स्थानीय संस्कृति, संगीत के माध्यम से लोगों के बीच प्रोत्साहित और जागृत करने का काम किया है. ऐसे में बोकारो के कसमार प्रखंड के सैंवाती में खोरठा एल्बम का तोय हामर प्रेम के दिवानी गीत कि शूटिंग की गई है. इस गाने को बोकारो के कसमार प्रखंड के सैंवाती गांव के खूबसूरत पहाड़, जंगल और झरने पर फिल्माया गया है.

तोय हामर प्रेम के दीवानी सजनी के गाने को कसमार प्रखंड के जाने-माने लोक गायक और कंपोजर प्रेमचंद कालिंदी ने तैयार किया है. गीत बढ़ावा देते हुए किया है. साथ ही इस खोरठा गीत कि रूपरेखा को तैयार भी किया है. इस खोरठा रोमांटिक गीत में बोकारो के प्रसिद्ध घोड़ा नृत्य कलाकार विनोद कुमार महतो और रांची की मॉडल अभिनेत्री दिव्या गुप्ता पर फिल्माया गया है.

खोरठा संगीत की मशहूर गायिका सावित्री ने गाया
इस गाने को प्रेमचंद कालिंदी के अलावा खोरठा संगीत की मशहूर गायिका सावित्री ने गाया है. शूटिंग कैमरामैन अल्बर्ट ने किया है. वहीं इस खोरठा संगीत के गाने और म्यूजिक को साधना म्यूजिक जैनामोड द्वारा ही तैयार किया गया है. खोरठा गीत के अभिनेता विनोद कुमार रासलीन ने न्यूज़ 18 से बातचीत में बताया कि लोक नृत्य और संगीत के माध्यम से वह बोकारो के लोगों से सीधे तौर पर जुड़ा पाएंगे और कला की दुनिया में खोरठा संगीत का प्रचार प्रसार कर पाएंगे. बेहद जल्द खोरठा संगीत के प्रेमियों को तोय हामर प्रेम के दिवानी का गाना यूट्यूब पर रिलीज मिलेगा.

Tags: Bokaro news, Jharkhand news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More