PHOTO: योगी आदित्यनाथ के फैन इस दूल्हे ने JCB से निकाली बारात, दुल्हन को भी साथ बिठाकर कराया विदा

Ranchi Unique Marriage: कृष्णा दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटे हैं. दरअसल रांची के टाटी सिल्वे के SRS पार्क के पास, जहां कृष्णा का घर है वहां से उनकी दुल्हन आरती का घर दो किलोमीटर की दूरी पर है, ऐसे में कृष्णा की बारात को देखने के लिए पूरे रास्ते लोग साथ चलते रहे.

01

कुछ अलग करने का जुनून हमेशा आपको चर्चा में ला देता है. ऐसा ही हुआ रांची के टाटीसिल्वे के रहने वाले कृष्णा महतो के साथ जिनको एक आइडिया ने रातोरात सुर्खियों में ला दिया. दरअसल कृष्णा ने अपनी शादी के लिए बारात में किसी चमचमाती कार की जगह जेसीबी को चुना. कृष्णा चाहते थे कि उनकी शादी में थोड़ा अलग हटकर कुछ किया जाए लिहाजा उन्होंने ऐसा किया.

02

12 जून को उन्होंने अपनी शादी में अपने बहनोई की जेसीबी से बारात जाने का फैसला किया. साथ ही यह भी फैसला लिया कि वह अपनी नयी नवेली दुल्हन की विदाई भी जेसीबी से ही कराकर ले जाएंगे. दरअसल कृष्णा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बड़े प्रशंसक हैं.

03

न्यूज 18 को फोन पर जानकारी देते हुए कृष्णा ने बताया कि जिस तरह से यूपी में जेसीबी का इस्तेमाल कार्रवाई को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है, ठीक उसी तरह वह जेसीबी जैसे मजबूत आधार को अपने जीवन के आधार के तौर पर शामिल करना चाहते थे.

04

कृष्णा दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटे हैं. दरअसल टाटीसिल्वे के SRS पार्क के पास जहां कृष्णा का घर है वहां से उनकी दुल्हन आरती का घर दो किमी की दूरी पर है, ऐसे में कृष्णा की बारात को देखने के लिए पूरे रास्ते लोग साथ चलते रहे. सबसे रोमांचक नजारा वह था जब शादी के बाद विदाई के वक्त कृष्णा अपनी दुल्हन आरती को लेकर जेसीबी पर बैठा.

05

इस दौरान कृष्णा ने अपनी पत्नी आरती से पूछा भी कि “कार के बजाय उन्हें जेसीबी से जाने में कोई एतराज तो नहीं…” जिसके जवाब में उनकी दुल्हन आरती ने कहा कि “जहां और जिस चीज पर आप साथ ले जाएंगे…हम आपके साथ हैं.”. सबसे बड़ी बात यह है कि जेसीबी को बेहद ही खूबसूरती के साथ सजाया गया था.

06

बारात जाने के दौरान उसपर दुल्हे के साथ परिवार के दूसरे लोग भी बैठे थे. यह पूरा नजारा सड़क पर गुजरने के दौरान आकर्षण का केंद्र बना रहा. विदाई के बाद जब दुल्हन बनी आरती जेसीबी पर अपने पति कृष्णा के साथ बैठी….तो यह रोमांचक एहसास हमेशा के लिए उनके जीवन में कैद हो गया.

07

ससुराल पहुंची आरती को जब जेसीबी से उतारा गया…तो वहां का नजारा भी बेहद खूबसूरत था। कृष्णा की मां यानि आरती की सास आरती की थाल लेकर जेसीबी पर बैठी अपनी बहू के नीचे आने का इंतजार करती रही.

08

अपनी शादी की इस तरह हो रही चर्चा से कृष्णा बेहद उत्साहित है। क्योंकि आज भी लोग रांची में जेसीबी पर कृष्णा और आरती की शादी की चर्चा करते नजर आ रहे हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More