Success Story : राजस्थान की बेटी को जापानी कंपनी ने दिया 45 लाख का जॉब ऑफर, जानें कौन हैं तान्या सिंह


Success Story : राजस्थान की रहने वाली तान्य सिंह धाभाई को जापान की एक कंपनी ने 45 लाख पैकेज की जॉब ऑफर की है. 21 साल की तान्या सिंह को यह ऑफर जापान की दिग्गज आईटी कंपनी टेक एम ने दिया है. वह कंपनी में डेटा एनालिस्ट के रूप में काम करेंगी. तान्या झुंझनू के पिलानी कस्बे की रहने वाली हैं. वह जल्द ही जापानी कंपनी ज्वाइन करेंगी.

तान्या सिंह के पिता हजारी सिंह धाभाई भी जापान की टेलिकॉम कंपनी राकूतेन में वाइस प्रेसिडेंट हैं. वह करीब तीन साल से इस कंपनी में काम कर रहे हैं. जबकि पिछले 10 साल से अधिक समय से जापान में रह रहे हैं. वह कई जापानी कंपनियों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

बिट्स पिलानी से की है इंजीनियरिंग की पढ़ाई

हजारी सिंह ने बताया कि तान्या बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही हैं. उन्होंने पहले प्रयास में ही बिट्स पिलानी में एडमिशन मिल गया था. हाल ही में वह बिट्स पिलानी से पासआउट हुई हैं. इसके सात-आठ दिन बाद ही जापान की कंपनी टेक एम ने यह जॉब ऑफर कर दी. तान्या की मम्मी और छोटी बहन टियाषा सिंह भी जापान में ही रहती हैं.

टॉप 200 स्टूडेंट्स में भी हो चुका है सेलेक्शन

तान्या सिंह का सेलेक्शन हावर्ड के वर्ल्ड स्टूडेंट्स लीडर्स प्रोग्राम में भी सेलेक्शन हो गया था. इसमें पूरी दुनिया से 200 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन होता है. इसमें दुनिया के फेमस उद्योगपति और इकोनॉमिस्ट स्टूडेंट्स से अपने अनुभव और फ्यूचर प्लानिंग भी शेयर करते हैं.

ये भी पढ़ें…
इंटेलिजेंस ब्यूरो में कितनी मिलती है सैलरी, कौन-कौन सी है सुविधाएं? जानें इनका वर्किंग स्टाइल
दिल्ली विश्वविद्यालय UG के लिए आज से एडमिशन प्रोसेस शुरू, इस Direct Link से करें आवेदन

Tags: Job and career, Success Story

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More