Weather Alert! अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर बिहार में सक्रिय होगा मानसून, विशेषज्ञों ने दी यह सलाह

अभिनव कुमार/दरभंगा. बिहार में कई जगहों पर मानसून ने 12 जून को ही दस्तक दे दी है. इसके बावजूद भी अगले दो से 3 दिनों तक लोगों को इस प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान बता रहा है.

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा 14 से 18 जून 2023 तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि पूर्वानुमान इस अवधि में उत्तर बिहार के जिले में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं.

2 से 3 दिनों में उत्तर बिहार में सक्रिय हो सकता है मानसून
12 जून को मानसून बिहार के उत्तर पर्वी हिस्सों में प्रवेश कर चुका है.अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर बिहार के सभी जिलों में सक्रिय हो सकता है. हालांकि अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है. अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. इसके बावजूद भी हीटवेव की स्थिति अगले दो से 3 दिनों तक बनी रह सकती है.

अनुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है. तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80% और दोपहर में 40 से 50% रहने की संभावना है. पूर्वानुमान अवधि में औसतन 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने क संभावना जताई जा रही है.

किसान 10 जून तक बीज स्थली में गिराने का प्रयास करें
वहीं मौसम विभाग के द्वारा किसानों के लिए भी सुझाव जारी किया गया है. जिसमें बताया गया कि जिन किसान भाइयों के पास सिंचाई की सुविधा प्राप्त हो तथा लंबी अवधि वाले धान लगाना चाहते हैं, वह राजश्री, राजेंद्र मंसूरी, राजेंद्र श्वेता, किशोरी स्वर्णा, स्वर्णा सब वन और सत्यम आदि किस्म 10 जून तक बीज स्थली में गिराने का प्रयास करें. जितने क्षेत्र में धान का रूप करना हो उसके दशांश हिस्सों में बीज को गिराएं.

Tags: Bihar News, Darbhanga news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More