गुवाहाटी में बन रहे फ्लाईओवर की शटर प्‍लेट गिरी, 2 गंभीर, सीएम सरमा पहुंचे मौके पर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

गुवाहाटी में बड़ा हादसा, बन रहे फ्लाईओवर से गिरी शटर प्‍लेट
फ्लाईओवर हादसे में 2 मजदूर हुए गंभीर रूप से घायल
सीएम हिमंत बिस्‍वा सरमा ने दिए सुरक्षा को लेकर निर्देश

गुवाहाटी. मालीगांव क्षेत्र में बन रहे फ्लाईओवर की शटर प्‍लेट गिरने दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रागज्योतिष सिनेमा हॉल के सामने हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने मौके का जायजा लिया और उन्‍होंने डॉक्‍टरों से घायलों का बेहतर उपचार करने को कहा है. एक घायल मजदूर को वेंटीलेटर पर रखा गया है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

मुख्‍यमंत्री ने पुलिस आयुक्‍त दिगंता वराह, उपायुक्‍त पल्‍लव गोपाल झा और पीडब्‍ल्‍यूडी के अफसरों से चर्चा की. इस घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से यातायात को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है. मुख्‍यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा कि सरकार फ्लाईओवर के जल्‍द से जल्‍द निर्माण को पूरा करने के लिए कोशिश कर रही है. इस दुर्घटना के बाद सुरक्षा के और अच्‍छे इंतजाम करेंगे.

वेंटीलेटर पर घायल मजदूर, हालत नाजुक
यात्रियों को लेकर यातायात प्रबंधन योजना पर काम किया जाएगा. इधर, घायलों की पहचान जीतू दास और नयन दास के रूप में हुई है. जीतू दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है. मुख्‍यमंत्री ने घायलों के परिजनों से मुलाकात की और उन्‍हें मदद का आश्‍वासन दिया है.

दुर्घटना पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता ने कहा- सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे
कांग्रेस नेता गौरव सोमानी ने इस दुर्घटना को लेकर अपने बयान में कहा कि क्‍या कोई भी ऐसे निर्माण कार्य को सही बता सकता है जहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं हो. यदि लोहे की शटर प्‍लेट किसी राह चलते व्‍यक्ति पर गिर जाती तो… या किसी पेट्रोल-डीजल ले जा रहे वाहन पर गिरती तो क्‍या होता? इस शटर प्‍लेट से वहां से गुजर रहे लोग, वाहन भी चपेट में आ सकते थे. गुवाहाटी में ऐसा खतरनाक काम हो रहा है.

Tags: CM Himanta Biswa Sarma, Guwahati News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें