OMG: बस्ती में इंसानों और जानवरों को ही नहीं, ट्रांसफार्मर को भी लगती है प्यास, वीडियो हुआ वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. बस्ती में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो चुका है, सूर्य देवता 46 डिग्री तापमान पर चमक दमक रहे हैं. भीषण गर्मी में इंसान से लेकर पशु-पक्षी को पानी मांगते तो आप ने सुना ही होगा. लेकिन बस्ती जिले में अब तो ट्रांसफार्मर भी पानी मांग रहे हैं, जब भाई साहब का गर्मी से पारा चढ़ तो वो खुद ही बंद हो जाते हैं.

ट्रांसफार्मर को बकायदा बंद करना पड़ा, जमकर पानी पिलाया गया. इतना ही नहीं ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए पंखा भी चलाया गया. जिससे उनका तापमान कम हो सके और ट्रांसफार्मर चलने के लिए रेडी हो सके. ट्रांसफार्मर को लगे प्यास का वीडियो बस्ती जनपद में जमकर वायरल हो रहा है और ये देख लोग परेशान भी हो रहे हैं की जब ट्रांसफार्मर भाईसाहब को इतनी गर्मी लगी है तो आखिर उनकी गर्मी कैसे मिटेगी.

ट्रांसफार्मर गर्म होने के कारण हुआ था बंद
सोशल मीडिया पर कलवारी विद्युत उपकेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है. 46 डिग्री तापमान में जब ट्रांसफार्मर गर्म हो कर बंद हो गया तो उस को ठंडा करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी पानी से ट्रांसफार्मर को नहलाते नजर आए. इतना ही नहीं बकायदा पंखा लगा कर ट्रांसफार्मर के तापमान को कम किया गया तब जा कर बिजली सप्लाई शुरू हो सकी.

सप्लाई को बंद कर पानी से किया गया ठंडा
अधीक्षण अभियंता एस के आर्य ने बताया कि इस समय गर्मी अपने चरम पर है. इस वजह से बिजली के उपकरण भी हीट हो रहे हैं. कलवारी में लगा ट्रांसफार्मर पुराना होने के वजह से उस में कुछ कमी रही होगी. जिसकी वजह से बिजली सप्लाई को बंद कर पानी से ठंडा करना पड़ा. जिसके बाद फिर से चालू किया गया जिससे बिजली सप्लाई सुचारू रूप से चलती रहे.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 22:38 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें