यूपी में सरकारी हैंडपंप से पानी लेने पर विवाद, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता, जानें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखिलेश सोनकर/चित्रकूट : बुंदेलखंड के चित्रकूट में कई दशकों से पानी की समस्या चली आ रही है. ऐसे में मई-जून के महीने में पानी का जलस्तर नीचे चले जाने की वजह से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हो जाते हैं जिसके चलते पानी भरने को लेकर लोगों को कड़ी मशक्कतों का सामना करना पड़ता है. यहां तक की पानी भरने को लेकर लोगों में विवाद करने की स्थिति तक आ जाती है.

ऐसा ही मामला चित्रकूट से सामने आया है. जहां पानी भरने को लेकर एक दबंग बुजुर्ग ने महिला की जमकर पिटाई कर दी है. जिसका वीडियो उसकी बेटी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है.

महिला को पानी भरने से कर रहा था मना
दरअसल ये पूरा मामला पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारम गांव का है. जहां शबीना नाम की महिला पानी भरने के लिए बर्तन लेकर घनश्याम विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति के घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप में गई हुई थी. जब वह पानी भरने लगी तो घनश्याम विश्वकर्मा उसको पानी भरने से मना करने लगा जब महिला नहीं मानी तो इस पर दबंग बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने लगा.

SP से की कार्रवाई की मांग
इसका वीडियो उसकी बेटी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने के लिए थाने पहुंची थी जहां थाने से न्याय न मिलने पर पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है जिससे पीड़ित महिला कार्यवाही के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है. वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला का कहना है कि एक महिला द्वारा पानी भरने के विवाद पर एक बुजुर्ग व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसका मुकदमा पहाड़ी थाने में दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Chitrakoot News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें