शादीशुदा Khesari Lal Yadav ने फिर की सगाई, ‘रंग दे बसंती’ के सेट पर पहुंची पत्नी को मिला सप्राइज, देखें VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिट मशीन के नाम से विख्यात सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav)  भोजपुरी के जाने- माने स्टार हैं और उनको हिट मशीन का टैग दिया गया है जिस पर वे हमेशा खरे भी उतरते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी शादी का सालगिरह आज भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ के सेट पर धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान खेसारी लाल यादव ने रियल लाइफ में अपनी पत्नी को रिंग पहनाई और केक काटकर एक दूसरे को खिलाया. खेसारी लाल यादव की लाइफ के इस खूबसूरत पल के गवाह बेटी कृति और बेटे भी बने. इसके अलावा फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रु ने खेसारी लाल यादव और उनकी धर्मपत्नी को इस खास मौके पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. खेसारी लाल यादव के एनिवर्सरी पर सेलिब्रेशन का आयोजन फिल्म के प्रोड्यूसर रौशन सिंह और को प्रोड्यूसर शर्मिला आर सिंह ने किया था. मौके पर निर्देशक प्रेमांशु सिंह के साथ फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही.

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव इन दिनों रील लाइफ में भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक डिमांड में हैं. उनका एक से बढ़कर एक चार्टबस्टर गाना और ब्लॉकबस्टर फिल्में भोजपुरी इंडस्ट्री की धड़कन बन चुका है. इन प्रोजेक्ट में खेसारी लाल यादव अक्सर नई और खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ काम करते नजर आते हैं. लेकिन ऐसे कम ही मौके आते हैं फिर जो खेसारी लाल यादव अपनी रियल लाइफ जीवनसंगिनी के साथ सार्वजनिक जीवन में नजर आते हैं. यूं तो वे अपने परिवार और बच्चों का जिक्र अक्सर फेसबुक लाइव या साक्षात्कार में करते हैं लेकिन एक साथ कैमरे के सामने इकट्ठे परिवार के रूप में कम ही देखने को मिलते हैं. ऐसे में खेसारी लाल यादव की शादी के सालगिरह को इस बार खास बनाया फिल्म रंग दे बसंती की टीम ने, जहां खेसारी लाल यादव ना सिर्फ अपने पूरे परिवार के साथ खुशियां बांटते नजर आए बल्कि फिल्म के सेट पर दूसरे कलाकारों के साथ मिलकर धमाल भी मचाया.

यहां क्लिक करके देखें खेसारी लाल की मैरिज एनिवर्सरी का वीडियो

अपनी शादी के सालगिरह पर हुए जश्न को खेसारी लाल यादव ने खास बताया और कहा कि ‘मैं रंग दे बसंती की पूरी टीम का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने अति व्यस्त शेड्यूल में मेरी शादी के सालगिरह को याद रखा और इसे मुझे मेरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करने में सहायता की. इसके लिए मैं सबों का शुक्रगुजार हूं. आज का दिन मेरे लिए बेहद खास रहा, एक पल को मैं उन दिनों की स्मृतियों में खो गया जब हमारी शादी हुई थी. तब हालात इतने अच्छे नहीं थे, लेकिन जनता के प्यार और दुलार ने हमें यह मुकाम दिया है. इसलिए मुझे उनके लिए दिन रात एक कर के काम करना अच्छा लगता है. मगर फिर भी रियल लाइफ में जो मेरा परिवार है मेरे बच्चे हैं. मैं उससे हमेशा कनेक्ट रहता हूं. इसमें मेरा साथ मेरी धर्मपत्नी बखूबी निभाती हैं. वह मेरी जिंदगी की खूबसूरत नेमत है, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया और मुझे कभी टूट कर बिखरने नहीं दिया। जब मैं काम पर होता हूं तो वह मेरे पूरे परिवार का ख्याल रखती है. ऐसी कई चीजें हैं जिसके लिए मैं अपनी अर्धांगिनी का भी दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करता हूं.’

Tags: Bhojpuri, Bhojpuri gaana, Khesari lal yadav, Khesari lal yadav photos

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें