
कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीषण आग की लग गई थी. जिस पर तेजी से काबू पा लिया गया. खबर के मुताबिक, आग डिपार्चर सेक्शन में लगी है. यहां आग की ऊंची लपटें उठती देखी जा सकती थीं.
वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बताया कि चेक-इन एरिया पोर्टल डी पर रात 9:12 बजे मामूली आग और धुआं देखा गया था. रात 9:40 बजे तक पूरी तरह से बुझ गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. चेक-इन एरिया में धुएं की उपस्थिति के कारण चेक-इन प्रोसेस को सस्पेंड कर दिया गया था. चेक-इन और संचालन अब फिर से शुरू कर दिया गया है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
.
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 22:18 IST






