Cyclone Biparjoy : चक्रवाती तूफान को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट, अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द


नरेश पारीक/ चूरू. प्रदेश में 16 से 18 जून तक सम्भावित बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के मध्यनजर पशुपालन विभाग की ओर से सभी कार्मिकों के अवकाश रद्द कर मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं. संयुक्त निदेशक मेवाराम ने आदेश जारी कर पशुपालन विभाग कार्यालय के समस्त अधीनस्थ अधिकारी, कार्मिकों को अपने मुख्यालय पर रहकर सम्भावित अतिवृष्टि, बाढ़ से प्रभावित पशुओं के उचित उपचार एवं टीकाकरण, बचाव व रेस्क्यू सहित पशुपालकों केमार्गदर्शन का कार्यकरने के लिए कहा है.

इस दौरान उन्होंने बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के मध्यनजर सम्भावित अतिवृष्टि, बाढ़ की आशंका के कारण समस्त स्टाफ का अवकाश रद्द कर दिया है तथा समस्त कार्मिकों को बिना अनुमति के अपना मुख्यालय नहीं छोडऩे एवं पशुपालकों, गौशाला संचालकों द्वारा दी गई किसी भी प्रकार की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. जिला संयुक्त निदेशक कार्यालय में स्थापित बाढ नियंत्रण कक्ष में पशु चिकित्सा अधिकारी, भामासी डॉ. इम्तियाज को प्रभारी एवं योगेश कुमार को सहायक प्रभारी बनाया गया है. बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01562-294237 है.

गौशालाओं को निर्देश

संयुक्त निदेशक ने सभी गौशाला अध्यक्षों को तूफान को लेकर गौशालाओं में संधारित गौवंश की उचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिए हैं. जारी आदेश के अनुसार कहा गया है कि गौशालाओं में संधारित गौवंश को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए एवं किसी भी अवस्था में खुला नहीं छोड़ा जाये. पहले से ही चारे व पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. किसी भी प्रकार का नुकसान व आपदा होने पर पशुपालन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 01562-294237 एवं जिला प्रशासन को तुरन्त सूचित किया जाए.

Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news, Weather news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More