Bihar: घर में घुसकर बैंककर्मी की हत्या, गोलियों से भूना, डोली उठने के अगले दिन ही घर से निकली अर्थी

गोपालगंज. गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने बैंक कैशियर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. घटना मांझा थाना क्षेत्र के लहलादपुर गांव की है. मृतक रवींद्र कुमार यादव फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा स्थित एसबीआई में कैशियर के पद पर कार्यरत थे. हत्या की वजह आपसी दुश्मनी बतायी जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

बताया जाता है कि रवींद्र कुमार यादव अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे. इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने वहां पहुंचकर गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. परिजन आनन-फानन में कैशियर को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हत्या के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है. बीते 11 जून को ही मृतक ने अपनी भतीजी प्रियंका कुमारी की शादी के बाद 12 जून की सुबह डोली में विदा किया था.

पीड़ित परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. वहीं, इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में एसआइटी गठित की है. एसआइटी का नेतृत्व कर रहे सदर एसडीपीओ ने देर शाम सदर अस्पताल में पहुंचकर जांच की.

Tags: Bihar News, Crime News, Gopalganj news, Murder

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More