सैंड आर्टिस्ट ने अनूठे तरीके से राजद सुप्रीमो को दी जन्मदिन की बधाई, गंगा नदी के किनारे रेत से उकेरी तस्वीर 


विशाल कुमार/छपरा : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया. वहीं छपरा के कलाकारों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को कुछ खास तरीके से मनाया, जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा.

छपरा शहर के साहेबगंज के सामने गंगा किनारे बालू की रेत से सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार और उनकी टीम ने लालू प्रसाद की कलाकृति बनाकर खास तरीके से जन्मदिन की बधाई देते हुए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

सैंड आर्ट के जरिए अशोक ने राजद सुप्रीमो को जन्ददिन की दी बधाई
सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का जन्मदिन लोगों ने अपने तरीके से मनाकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है. इसलिए राज सुप्रीमो के इस खास दिवस को खास तरीके से मनाने के लिए गंगा नदी के किनारे रेत से उनकी आकृति बनाकर उन्हे शुभकामनाएं प्रेषित की है.

इस आकृति को बनाने में चार से पांच घंटे का समय लगा और दोस्तों ने भी सहयोग किया. उन्होंने बताया कि राजद सुप्रीमो देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं. उनका बोलने का अंदाज निराला है. उनका बोलने का मजकिया लहजा सभी को भाता है और उनको सुनने के लिए बेताब रहते हैं. राजद सुप्रीमो के 76 वें जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ्य रहने की भगवान से कामना करते हैं. लालू प्रसाद यादव ने दबे कुचले समाज के लोगों को उठाने का कार्य किया हैं.

सैंड आर्ट के जरिए अशोक ने बनाई अपनी अलग पहचान
आपको बताते चलें कि सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार नेता से लेकर अभिनेता सहित अन्य लोगों को खास तरीके से सैंड आर्ट के जरिए हमेशा बधाई देते नजर नजर आते हैं. उन्होंने उड़ीसा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में जान गवाने लोगों को भी सैंड आर्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी थी.

इस बार राजद सुप्रीमो के जन्मदिन पर भी उनकी रेत से कलाकृति बनाकर शुभकामनाएं देने का काम किया है. अशोक ने सैंड आर्ट के जरिए अपनी एक अलग पहचान बना ली है. इन्हें बिहार का सुदर्शन पटनायक भी कहा जाता है.

Tags: Bihar News, Local18, Saran News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More