क्या अक्षय कुमार का करियर संवारेगी ये फिल्म? रिलीज डेट आ गई सामने, फिर बॉयोग्राफी में जादू बिखेरेंगे बॉलीवुड के खिलाड़ी!

मुंबई. अक्षय कुमार के सितारे पिछले कुछ सालों से गर्दिश में चल रहे हैं. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं. लेकिन अक्षय कुमार ने भी हार नहीं मानी है. अक्षय ने अब अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है. अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. इस बायोग्राफिकल फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं.

ये फिल्म माइनिंग इंजिनियर जसवंत सिंह गिल की जिंदगी पर बनी है. पंजाब के रहने वाले जसवंत सिंह ने साल 1989 में 64 माइनर बच्चों को बाढ़ से बचाया था. इस काम के लिए गिल को कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है. जसवंत सिंह गिल का 80 साल की उम्र में 2019 में निधन हो गया था. गिल की जिंदगी पर बनी इस फिल्म पर अक्षय कुमार के करियर की नैया टिकी हुई है. अक्षय कुमार लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं. इसके लिए अक्षय कुमार ने हर तरह की फिल्में भी कर ली हैं. लेकिन अभी तक पुराने दिन वापस नहीं ला पाये हैं.

रुस्तम के डायरेक्टर ने बनाई है फिल्म
इस मूवी को रुस्तम फिल्म के डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई डायरेक्ट कर रहे हैं. रुस्तम फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म हिट रही थी. इसके बाद अक्षय कुमार लगातार एक हिट फिल्म के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार के अपोजिट परिणीति चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं. इससे पहले 2019 में आई फिल्म केसरी में अक्षय कुमार और परिणिती चोपड़ा एक साथ काम कर चुके हैं. केसरी फिल्म बॉक्स ऑफिस को कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. हालांकि इस फिल्म का एक गाना सुपरहिट रहा था. अब अक्षय कुमार को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.

क्या ये फिल्म बचाएगी अक्षय कुमार का करियर?
5 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म से अक्षय कुमार को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. अब अक्षय कुमार को रुस्तम जैसी हिट फिल्में दिलाने वाले डायरेक्टर टीनू सुरेश पर भी बड़ी जिम्मेदारी है. अक्षय कुमार की बीती 6 फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं. अब अक्षय कुमार को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. अगर फिल्म हिट होती है तो अक्षय कुमार की करियर की गाड़ी पटरी पर लौट सकती है.

Tags: Akshay kumar

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More