डाकिया डाक लाया, डाकिया डाक लाया- यह पुरानी बात हुई, अब गाएं- डाकिया डाक ले गया, जानें नई व्यवस्था

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शाश्वत सिंह/झांसी.अब आपको डाक विभाग से पार्सल भेजने के लिए पोस्ट ऑफिस तक जाने की जरूरत नहीं होगी. डाक विभाग ने अपनी सुविधाओं का विस्तार करते हुए यह फैसला किया है कि अब डाकिया पार्सल घर से ही कलेक्ट करेगा और उसका वजन करके पोस्ट ऑफिस में जमा करवाएगा. अभी तक सिर्फ डाकिया पार्सल घर पर पहुंचाने आते थे लेकिन अब वे घर से पार्सल उठाने का भी काम करेंगे. आम लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला किया गया है.

अभी तक लोगों को अपने पार्सल को लेकर पोस्ट ऑफिस में जाना होता था. वहां उसका वजन किया जाता था. इसके बाद पार्सल पर एक यूनिक कोड लगाया जाता था और इसके बाद वह पार्सल अपने गंतव्य तक पहुंचाया जाता था.

नई सुविधा के तहत अब डाकिया घर पर ही आकर पार्सल लेगा, वहीं उसका वजन करेगा और यूनिक कोड भी देगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी. उपभोक्ता को सिर्फ डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पार्सल बुक करना होगा और उसके बाद का सारा काम डाकिया करेगा.

प्रवर डाक निदेशक बीके पांडेय ने बताया कि डाक विभाग द्वारा आम आदमी की सुविधा के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में पार्सल से संबंधित यह फैसला भी किया गया है. डाकिया अपने साथ क्यूआर कोड और कार्ड स्वाइप मशीन भी लेकर चलेंगे जिससे लोग घर बैठे ही पार्सल की पेमेंट कर पाएंगे. लोगों को अब पोस्ट ऑफिस तक आने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 20:41 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें