साइक्‍लोन बिपरजॉय की वजह से कुछ और ट्रेनें हुईं निरस्‍त, यहां जानें नाम और नंबर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

नियमानुसार रिफंड लिया जा सकता है
गुरुवार को सौराष्‍ट्र और कच्‍छ पहुंचेगा साइक्‍लोन

नई दिल्‍ली. रेलवे ने गुजरात में ‘बिपरजॉय’ साक्‍लोन को ध्‍यान में रखते हुए एहतियाती तौर पर कुछ और ट्रेनों को निरस्‍त, आंशिक रूप से निरस्‍त करने का निर्णय लिया गया है. इसके अतिरिक्त, पश्चिम रेलवे द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इन संभावित क्षेत्रों के ट्रेन यात्रियों के लिए संरक्षा और सुरक्षा सावधानियां भी बरती जा रही हैं. मौजूदा नियमानुसार रिफंड लिया जाएगा.

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार अब 7 ट्रेनों को निरस्‍त, 3 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट तथा 4 ट्रेनों को शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा. इसके साथ, चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनज़र यात्रियों और ट्रेन संचालन में सुरक्षा के संबंध में एहतियाती उपाय के तौर पर 76 ट्रेनों को निरस्‍त, 36 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, जबकि 31 ट्रेनों को शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा.

निरस्‍त की जाने वाली ट्रेनें:

1. 15 जून, 2023 की ट्रेन संख्‍या 20938 दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर एक्सप्रेस
2. 16 जून, 2023 की ट्रेन संख्‍या 19120 सोमनाथ-अहमदाबाद इंटरसिटी
3. 16 जून, 2023 की ट्रेन संख्‍या 09222 वेरावल-राजकोट स्पेशल
4. 16 जून, 2023 की ट्रेन संख्‍या 09516 पोरबंदर-कानालुस स्पेशल
5. 16 जून, 2023 की ट्रेन संख्‍या 09596 पोरबंदर-राजकोट स्पेशल
6. 16 जून, 2023 की ट्रेन संख्‍या 09461 गांधीधाम-अमृतसर स्पेशल
7. 17 जून, 2023 की ट्रेन संख्‍या 09462 अमृतसर-गांधीधाम स्पेशल

दूसरे स्‍टेशन पर खत्‍म होने वाली ट्रेनें:

1. 15 जून 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी.
2. 13 जून 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 16336 नागरकोइल-गांधीधाम एक्सप्रेस अहमदाबाद में शॉर्ट-टर्मिनेट होगी.
3. 15 जून 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 11464 जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस राजकोट में शॉर्ट टर्मिनेट होगी.

दूसरे स्‍टेशनों से शुरू होने वाली ट्रेनें:

1. 16 जून 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 16335 गांधीधाम-नागरकोइल एक्सप्रेस अहमदाबाद से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.
2. 16 जून 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 11463 वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस राजकोट से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.
3. 15 जून 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 19016 पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.
4. 15 जून, 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 19210 ओखा-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस हापा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.

Tags: Cyclone Biparjoy, Indian railway, Train Canceled

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें