
जंगली जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं. इनमें कई ऐसे होते हैं जो हमें चकित कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों YouTube पर खूब वायरल हो रहा है. आप सोचिए कि अगर किसी मासूम पक्षी के सामने खूंखार तेंदुआ आ जाए तो क्या होगा? यही न कि वह खा जाए. इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही होता है लेकिन अंत तक देखेंगे तो कुछ और ही कहानी नजर आए. आप देखकर हैरान रह जाएंगे.
यूट्यूब पर @Latest Sightings एकाउंट से इसे शेयर किया गया है. 2 मिनट के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मासूम सा पक्षी तेंदुए के बिल्कुल पास पहुंच जाता है. उसे नहीं पता कि यह कितना खूंखार है. तेंदुआ शिकार करने के लिए एकदम तैयार नजर आता है. लेकिन तभी पक्षी को आभास हो जाता है और वह भागने लगती है. जंगल सफारी वाहन के पास जाकर छिप जाती है; लेकिन तेंदुआ तो शिकार के लिए तैयार था. वह शिकार हाथ से जाते कैसे देख सकता है. वह पीछे लग लिया और ढूंढने लगा.
दांत से उठाया और लेकर चलता बना
इसी बीच पक्षी बीच से निकलकर भागने लगी. वह पौधों की ओर जाकर छिपने की कोशिश कर रही थी कि शायद तभी थक गई और वहीं लेट गई. लेकिन तेंदुआ पीछे-पीछे आ गया. उसे लगा कि पक्षी शायद मर गई है. उसने दांत से उठाया और लेकर चलता बना. जब आप यह वीडियो देखेंगे तो लगेगा कि अब तो पक्षी का रामनाम सत्य हो गया. तेंदुआ उसे दांत से चबाने की भी कोशिश करता है. लेकिन फिर वह नीचे रख देता है. जैसे ही पक्षी को थोडा मौका मिला वह तेंदुए के चंगुल से निकलकर भाग जाती है.
अंत में वह तेंदुए से बचने में कामयाब रहा
वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. एक दिन पहले ही इसे शेयर किया गया है और अब तक 1.13 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं. हजारों लोगों ने लाइक किया है. कई लोगों ने कमेंट में लिखा, जाको राखे साइयां मार सके न कोई. एक यूजर ने लिखा,तेंदुए तो लगभग खा ही लिया था, लेकिन बच निकलना वाकई चमत्कार है. दूसरे ने लिखा-सीख यही मिलती है कि कभी उम्मीद न छोडें. तीसरे ने कमेंट किया-चिड़िया का बच्चा कितना प्यारा और मनमोहक है. बहुत खुशी है कि अंत में वह तेंदुए से बचने में कामयाब रहा.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 20:27 IST






