गाजियाबाद नगर आयुक्‍त के पास महिला सहेली की ऐसी परेशानी लेकर पहुंची, आयुक्‍त हो गए हैरान

गाजियाबाद. गाजियाबाद नगर निगम केआयुक्त डॉ. नितिन गौड़ आफिस में शिकायत सुन रहे थे. वे कार्यालय पर आने वाले सभी फरियादियों की शिकायत ध्‍यान से सुनते हैं और उनका हरसंभव समाधान कराने की कोशिश करते हैं. निगम कार्यालय में एक दिव्‍यांग महिला अपनी सहेली से जुड़ी ऐसी शिकायत लेकर पहुंची कि आयुक्‍त हैरान रह गए और उन्‍होंने इस मामले में किसी भी तरह से मदद करने से इंकार कर दिया.

एक दिव्यांग महिला भी नगर निगम पहुंची. उस समय अपनी समस्याओं को बताने वालों की लंबी लाइन लगी थी. महिला को चलने फिरने में परेशानी थी. इस पर किसी भी निगम अधिकारी की नजर नहीं पड़ी. मगर जैसे ही शिकायत करने वालों की संख्या कम हुई तुरंत ही नगर आयुक्त ने देखा कि एक महिला भी अलग से बैठी है. यह देख नगर आयुक्त ने स्टाफ से कहा कि उसे बुला लाओ. इसी बीच स्टाफ ने नगर आयुक्त को बताया कि महिला को चलने में परेशानी है. नगर आयुक्त तुरंत ही महिला के पास पहुंच गए और उससे शिकायत पूछी.

महिला ने बताया कि उनका साफ सफाई, पानी आदि की समस्या को लेकर कोई काम नहीं है. इससे अलग एक परेशानी लेकर आयी है, जिसमें मदद चाहिए. महिला ने बताया कि उनकी एक सहेली है. वो विधवा है, उसके लिए वह वर की तलाश है. यह सुनकर नगर आयुक्त हैरान रह गए. कुछ देर सोचने के बाद जवाब दिया कि इस मामले में नगर निगम कोई मदद नहीं कर सकता है. हालांकि कार्यालय से महिला खुश होकर इसलिए गई कि नगर आयुक्‍त स्‍वयं उसके पास शिकायत जानने के लिए पहुंचे.

Tags: Ghaziabad News, Uttar pradesh news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More