हाइलाइट्स
नई ट्रांसफर नीति वर्ष 2021 में आई नीति की कॉपी भर है. यानी इसमें सिर्फ तारीख बदली गई है.
नीति में जिला स्तर पर और विभागीय स्तर पर ट्रांसफरों की अधिकतम संख्या समेत कई शर्तें भी लगाई गई हैं.
भोपाल. मध्यप्रदेश में बीते दो साल से ट्रांसफर पर लगी रोक बुधवार को हट गई है. 15 जून से 30 जून के बीच सरकारी कर्मियों के ट्रांसफर हो सकेंगे. राज्य शासन ने नई स्थानांतरण नीति 2023 के आदेश जारी कर दिए हैं. यानी, स्थानांतरण को लेकर जो कर्मचारी इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार खत्म हो गया है.
विधानसभा चुनाव के पहले सरकारी कर्मचारियों की मांग की वजह से शिवराज सरकार पर नई ट्रांसफर पॉलिसी लाने का दवाब था. सरकार ट्रांसफरों में होने वाली धांधलियों और आरोपों से बचना चाह रही थी. इसलिए, अब तक मुख्यमंत्री स्तर पर जरूरी ट्रांसफर किए जा रहे थे. आखिरकार कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए सरकार ने नई नीति के आदेश जारी कर दिए. नई नीति जून 2021 में आई नीति की कॉपी भर है. यानी इसमें सिर्फ तारीख बदली गई है. लिहाजा, पहले की तरह, इसमें जिला स्तर पर और विभागीय स्तर पर ट्रांसफरों की अधिकतम संख्या समेत कई शर्तें भी लगाई गई हैं.
यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में चुनाव है! ‘नेताजी’ के दौरों व प्रचार के लिए चमकेंगी हवाई पटि्टयां, उतर सकेंगे जेट प्लेन
आपके शहर से (भोपाल)

सांची सबको याद रहा, भूल गए देउर कोठार, इसलिए बौद्ध स्तूप बना पशु चारागाह

स्वदेशी हर्बल जूस आपकी सेहत का रखेगा बखूबी ध्यान, कीमत मात्र 10 रुपए

आम की अनोखी दुनिया; यहां 2400 से ज्यादा पेड़, 237 किस्म के आम, सबकी अपनी खूबियां

भोपाल में खुला जूस बार, यहां के सेहतमंद ऑफर्स आपको बना देंगे दीवाना

Satpura Bhawan Fire : जांच दल फिर पहुंचा सतपुड़ा भवन, 14 सैम्पल फॉरेंसिक लेबोरेटरी सागर भेजे

चंबल पुल ने व्यापारियों को किया बेरोजगार, पैदा हुआ रोज-रोटी का संकट

IBPS Clerk Vs SBI Clerk: आईबीपीएस क्लर्क और एसबीआई क्लर्क में क्या होता है अंतर? दोनों में पहले कौन बनता है PO, जानें डिटेल

कुंवारे लड़के को दिखाया शादी का सपना, रिश्ता जोड़ने के नाम पर मांगी मोटी रकम, मैरिज ब्यूरो पहुंचा तो उड़े होश

Jhansi Crime News: अपने साथ भांजी का बना लिया था अश्लील वीडियो, ग्वालियर से मिली मामा की लाश

गजब का पति; पत्नी के लिए घर पर ही बना दिया झरना, लोग हैरान…कहने लगे ‘फाउंटेन मैन’

सागर में कृषि मंडी के सचिव और बाबू रिश्वत लेते धरे गए, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
हर विभाग में तबादलों की अधिकतम सीमा तय
राजस्व विभाग में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक संचालक, उप संचालक एवं SLR मिलाकर अधिकतम 200 ट्रांसफर हो सकेंगे. पटवारियों के ट्रांसफर के लिए 4000 की सीमा रहेगी. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में डॉक्टर से लेकर ड्राइवर तक अधिकतम 5000 ट्रांसफर और खाद्य एवं नापतोल विभाग में निरीक्षक एवं उप पंजीयक स्तर के अधिकतम 40 ट्रांसफर किए जा सकेंगे. ट्राईबल डिपार्टमेंट में अधिकारी और कर्मचारी मिलाकर 10000 ट्रांसफर की लिमिट है. वन विभाग में रेंजर से लेकर नीचे तक अधिकतम 5000 ट्रांसफर और हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में प्रोफेसर से लेकर नीचे तक 4000 ट्रांसफर होंगे. शेष अन्य सभी विभागों में लगभग 10,000 स्थानांतरण हो सकेंगे.
यह भी पढ़ें : एक्शन में मीलार्ड और मध्यप्रदेश सरकार! खराब काम पर 6 महिला जजों को नौकरी से निकाला, 3 की संपत्ति राजसात होगी
तबादले का अधिकार किसे रहेगा
राज्य के अंतर्गत विभागों के अध्यक्ष एवं शासकीय उपक्रमों में पदस्थ प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के तबादले मुख्यमंत्री करेंगे. विभिन्न विभागों में पदस्थ प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के अधिकारियों के ट्रांसफर विभागीय मंत्री के अनुमोदन से अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव या सचिव जारी करेंगे. जिला संवर्ग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के ट्रांसफर प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से विभाग के जिला अधिकारी जारी करेंगे.
.
Tags: Madhya Pradesh government, Madhya Pradesh News Updates, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 17:30 IST






