
रामकुमार नायक/महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का नाम एक बार फिर इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला है. भारत स्वाभिमान न्यास के द्वारा छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक साथ 60 जगहों पर तीन दिवसीय योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा. योग विज्ञान शिविर 13 से 15 जून तक होगा.
इन 60 स्थानों पर होगा योग शिविर
महासमुंद के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर, किलकारी गार्डन, हाई स्कूल मैदान, मिनी स्टेडियम, नकुल ढीढी उद्यान, योग भवन, संजय कानन, बीटीआई गार्डन, शंकराचार्य भवन, गायत्री मंदिर बागबाहरा रोड, गायत्री मंदिर बारोंडा चौक, सिंधी पंचायत भवन, गुजराती भवन, पिटियाझर चौक, बाबा रामदेव मंदिर, स्वाध्याय केंद्र, चंद्राकर भवन शंकर नगर रायपुर रोड, साईं मंदिर त्रिमूर्ति कॉलोनी, साईं मंदिर खरोरा, खरोरा बस्ती, जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर, वृंदावन विद्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे गार्डन, ब्रम्हाकुमारी भवन नयापारा, शिव चौक नयापारा, संतोषी मंदिर नयापारा, तारिणी मंदिर नयापारा, टाउन हॉल नयापारा, बेमचा स्कूल, कलेक्टर कार्यालय परिसर, सरस्वती शिशु मंदिर, श्याम बालॉजी कॉलेज, भाजपा कार्यालय में योग शिविर आयोजित किया गया है.
इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रेलवे स्टेशन परिसर, गुरुद्वारा परिसर, फॉरेस्ट ग्राउंड, रमन टोला, मेघ बसंत, जगन्नाथ भवन, लोहिया चौक, मचेवा पंचायत भवन, खैरा गांव, शांति विजय हॉस्पिटल, शांति बाई स्कूल, चंद्रोदय पब्लिक स्कूल, सुरभि कॉलोनी, जिला शिक्षा अधिकारी परिसर, आईटीआई हॉस्टल, यूनानी हॉस्पिटल क्लब पारा, जिला शिक्षण संस्थान, सरस्वती राइस मिल के सामने, कर्मचारी भवन, जय हिंद कॉलेज, भागवत गार्डन कौशिक कॉलोनी, पिटियाझर चौक, खैराभाठा स्कूल, बजरंग चौक कुहारपारा, इमली भाठा दशहरा मैदान, दुर्गा चौक गुड़रू पारा, कुम्हार पारा गौरा चौरा, शंकर नगर लकड़ी ताल के सामने, शनि चौक सुभाष नगर, मौहारीभाठा गौरा चौरा के पास शिविर का आयोजन होगा.
आयोजन को लेकर क्या कहते हैं संयोजक
भारत स्वाभिमान न्यास के जिला संयोजक तिलक साव ने शहर के लोगों से योग विज्ञान शिविर स्थल में उपस्थित होकर नि:शुल्क योग का लाभ उठाते हुए योग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान करने की अपील की है. शिविर के लिए शहर के विभिन्न जगहों का चिन्हित किया गया है. ज्ञात हो कि एक साथ 60 जगहों पर योग विज्ञान शिविर का आयोजन कर विश्व रिकार्ड बनाने के लिए योग शिक्षकों को सरस्वती शिशु मंदिर में प्रशिक्षण दिया गया है. शिविर में बड़ी संख्या में शहर के लोग भी उपस्थित हो रहे हैं. शिविर को सफल बनाने के लिए योग समिति के लोग जुटे हुए हैं.
.
Tags: Chhattisagrh news, Latest hindi news, Local18, Mahasamund News, World record, Yoga
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 16:54 IST






