
मुंबई. एक 34 वर्षीय तांत्रिक को मुंबई पुलिस ने एक महिला को अपने जाल में फंसाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि तांत्रिक ने एक महिला से उसके पति की प्रेमिका को गायब करने के लिए पैसे की डिमांड की थी और महिला से वह 10,000 रुपये नगद लेते हुए पकड़ा गया. महिला को अपने पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर का शक था.
खेरवाड़ी पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक, आरोपी विकास उनियाल (34) ने नसरीन एफ (33) से कुल 1.6 लाख रुपये की मांग की थी, 13 दिनों में अपने पति के जीवन में महिला को अपने ‘काले जादू’ से गायब करने का वादा किया था. खेरवाड़ी पुलिस ने महिला के पति के निशानदेही पर आरोपी को पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा. महिला नसरीन का पति इब्राहिम (35) मुंबई में ही फर्नीचर का व्ययवसाय करता है.
ये भी पढ़ें- इन देशों में हैं बड़ी संख्या में मुस्लिम, लेकिन नहीं बना सकते मस्जिद, वजह काफी हैरान करने वाली
इब्राहिम को उसकी साठगांठ का पता तब चला जब उसके दोस्त, जो कि एक रिक्शा चालक है, ने फोन करके उसे सारी कहानी बताई. रिक्शा चालक दोस्त ने इब्राहिम को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी ने बांद्रा पूर्व में एक रेस्तरां के पास एक तांत्रिक से मिलने के लिए अपना वाहन किराए पर लिया है. इब्राहिम ने बताया, ‘मेरे दोस्त ने मेरी पत्नी और तांत्रिक के बीच बातचीत को रिकॉर्ड करके मुझे सुनाया,जिसके बाद मुझे उनकी साठगांठ की जानकारी हुई.’ इब्राहिम ने कहा कि जब मैं मौके मैं पहुंचा तो देखा कि मेरी पत्नी उस व्यक्ति को 10,000 रुपये दे रही है.
.
Tags: Maharashtra News, Mumbai police, Tantrik
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 16:29 IST






