Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि पर करें यह उपाय मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, पैसों की किल्लत होगी दूर


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. सनातन धर्म में कोई भी पर्व और त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है तो वहीं साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. वैसे तो दो नवरात्रि का पर्व काफी ज्यादा प्रचलन में हैं एक तो शारदीय नवरात्र और दूसरा चैत्र नवरात्र लेकिन इसके अलावा भी दो गुप्त नवरात्रि मनाए जाते हैं. जिसमें से एक गुप्त नवरात्रि माघ माह में होता है तो दूसरा आषाढ़ माह में पड़ता है. आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत इस वर्ष 19 जून से प्रारंभ हो रही है. जिसका समापन 28 जून को होगा. धार्मिक मान्यता के मुताबिक गुप्त नवरात्र में 10 महाविद्याओं की पूजा अर्चना की जाती है तो दूसरी तरफ तंत्र-मंत्र सीखने वाले साधकों के लिए गुप्त नवरात्रि बेहद खास मानी जाती है.

मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में मां जगत जननी जगदंबा के नौ रूपों की पूजा आराधना करने से समस्त मनोकामना पूर्ण होती है. इसके अलावा अगर आप गुप्त नवरात्रि के दिन कुछ उपाय करते हैं तो समस्त समस्याओं का निवारण होता है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनती है. ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 जून को गुप्त नवरात्र की शुरुआत हो रही है. जिसका समापन 28 जून को होगा गुप्त नवरात्रि के दौरान लोग तमाम सिद्धियां प्राप्त करने के लिए नाना प्रकार के कार्य करते हैं तो वही मां लक्ष्मी और की कृपा पाने के लिए आप भी गुप्त नवरात्रि के दिन उपाय कर सकते हैं.

करें यह उपाय
-गुप्त नवरात्रि के दरमियान मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान भेंट करना चाहिए.

-गुप्त नवरात्रि में प्रतिदिन लाल या पीले रंग के फूल को अर्पित करना चाहिए इसके अलावा मां जगदंबा के मंत्रों का जप करना चाहिए.

-नवरात्रि के 9 दिनों तक घरों में लौंग और कपूर से आरती करनी चाहिए ऐसा करने से घरों से नकारात्मकता दूर होती है.

-धार्मिक मान्यता के मुताबिक मां दुर्गा को 9 दिनों तक सिंदूर अर्पित करना चाहिए ऐसा करने से धन संबंधित समस्त परेशानियां दूर होती है.

-इसके अलावा आप गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर आम की लकड़ी से हवन करें इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है.

नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More