Motivational Story: उम्र- 30 साल, योग्यता- बीटेक पास, हफ्ते भर से भूखा, एक डिलीवरी ने बदली जिंदगी

नई दिल्ली (Motivational Story, Swiggy Delivery Boy). कोरोना काल के बाद से लोगों को नौकरी मिलने में काफी परेशानी हो रही है. कई योग्य कैंडिडेट सालों से बेरोजगार घूम रहे हैं. कई पढ़े-लिखे युवा डिलीवरी बॉय का काम कर रहे हैं. ऐसे ही एक 30 साल के बेरोजगार लड़के की कहानी काफी वायरल हो रही है.

जम्मू का रहने वाला 30 साल का साहिल सिंह स्विगी एजेंट है. वह लोगों के घरों में खाना डिलीवर करता है. लेकिन खुद कई दिनों से भूखा है. उसके पास खाना खाने या अपनी यूलू बाइक को रीचार्ज करने तक के रुपये नहीं हैं. कहने को वह बीटेक पास है लेकिन उसकी यह योग्यता उसे कहीं भी नौकरी नहीं दिलवा पा रही थी. हालांकि कल एक डिलीवरी ने उसकी किस्मत बदल दी (Employment News).

3 किमी पैदल चलकर की डिलीवरी
स्विगी एजेंट साहिल एक मार्केटिंग मैनेजर प्रियांशी चंदेल के घर पर आइसक्रीम डिलीवर करने गए थे (Priyanshi Chandel LinkedIn). लेकिन उन्हें पहुंचने में 30-40 मिनट की देरी हो गई. प्रियांशी ने लेट होने का कारण पूछा तो साहिल ने बताया कि वह 3 किमी पैदल चलकर आए हैं. उसके बाद उन्होंने किसी खुली किताब की तरह अपनी जिंदगी का हर पन्ना प्रियांशी के सामने रख दिया.

बीटेक पास होकर भी बेरोजगार
साहिल सिंह ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. इसमें उन्होंने 64 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. उन्होंने कंप्यूटर अकाउंटिंग और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में डिप्लोमा कोर्स भी किए हैं. वह Byju’s और निंजाकार्ट में नौकरी कर चुके हैं. लेकिन 2020 में कोविड काल में उन्हें अपने घर यानी जम्मू लौटना पड़ा था.

कर्ज में डूबे हैं साहिल
साहिल ने आगे बताया कि वापिस आने के बाद उन्हें कहीं भी नौकरी नहीं मिल पाई. उनके फ्लैटमेट ने उनके बचे हुए पैसे भी ले लिए. इस वजह से वह अपनी यूलू बाइक चार्ज नहीं कर पाए और किसी तरह से पैदल ही डिलीवरी कर रहे हैं. उन पर 235 रुपयों का कर्ज भी है. हर डिलीवरी के बदले उन्हें 20-25 रुपये मिलते हैं. वह एक हफ्ते से चाय और पानी पर गुजारा कर रहे हैं.

25 हजार थी सैलरी
कोविड 19 से पहले साहिल सिंह जहां नौकरी करते थे, वहां उन्हें बतौर सैलरी 25 हजार रुपये मिलते थे. उनके माता-पिता बूढ़े हैं और इसलिए वह अपनी बेरोजगारी से उन्हें परेशान नहीं करना चाहते. उन्होंने प्रियांशी चंदेल से नौकरी पता करने के लिए कहा. प्रियांशी ने उनकी पूरी कहानी और मार्कशीट लिंक्डइन पर अपलोड किए.

इंटरनेट की ताकत
यह इंटरनेट की ताकत ही है कि महीनों से परेशान साहिल सिंह को इस एक पोस्ट के जरिए नौकरी मिल गई (Viral News). लिंक्डइन पोस्ट देखकर कुछ लोगों ने उनकी यूलू बाइक को चार्ज करवाया (Yulu Bikes), कुछ ने फूड डिलीवरी (Online Food Delivery) का ऑर्डर दिया और कुछ ने नौकरी की पेशकश की.

ये भी पढ़ें:
नीट यूजी रिजल्ट में छाईं बेटियां, टॉपर्स में शामिल 10 नाम, चेक करें लिस्ट
25-35 हजार रैंक वालों को किन मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलेगा? चेक करें लिस्ट

Tags: LinkedIn, Motivational Story, Viral news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More