बरसात से पहले अलवर नगरपरिषद ने कसी कमर, जलभराव रोकने के लिए चलाया अभियान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 पीयूष पाठक/ अलवर. अलवर शहर की सबसे बड़ी समस्या सफाई रही है. कई बार सफाई नहीं होने से अलवर शहर की सड़के कचरे से बेहाल रहती है. बारिश में तो आमजन का सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है. क्योंकि बारिश का पानी सड़कों पर आकर गंदगी कर देता है. लेकिन इस बार मानसून के दिनों में होने वाली जल निकासी की समस्या से निजात पाने के लिए नगर परिषद ने पहले ही कमर कस ली है. शुरुआती चरण में नगर परिषद शहर के बड़े नालों नालों की सफाई का काम शुरू कराएगा. जिससे की बारिश सेनालियों का गंदा पानी सड़क पर ना आए. नगर परिषद सभापति घनश्याम गुर्जर ने बताया कि शहर में छोटी-बड़ी करीब 100 नालियों की साफ-सफाई कराई जाएगी.

अलवर नगर परिषद सभापति घनश्याम गुर्जर ने कहा कि शहर के नालों की सफाई पूरे वर्ष चलती रहती है. लेकिन मानसून मे नालो का पानी रोड पर आकर गंदगी फैलाता है. जिससे यहां से निकलने वाले राहगीरों को परेशानी होती है. इसको देखते हुए मॉनसून आने से पहले शहर के नालों की सफाई एक अभियान के तौर पर करवाई जा रही है. शहर के स्वर्ग रोड, विजय मंदिर रोड, रोड नंबर 2, गवर्नमेंट हॉस्पिटल के आसपास भी नालों की सफाई करवाई गई. नगर परिषद की कोशिश है कि नालों की सफाई बारिश आने से पहले पूरी हो जाए. जिससे की बारिश में नालो का पानी शहर की सड़कों पर ना आए.

शहर के गोपाल टॉकीज निवासी लखन का कहना है कि बारिश के समय मे नालों का पानी बाहर आता है. जिससे यहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी होती है और दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है. सड़कों पर पानी आने से बहुत तेज दुर्गंध भी आती है. जिसके कारण लोगों को अपना मुह ढक कर चलना पड़ता है. नगर परिषद की ओर से बारिश से पहले नालों की सफाई कराई जा रही है. यह कुछ हद तक सड़कों पर आने वाले पानी से बचाव भी करने में कारगर होगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 13:48 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें