Fukrey 3 Release Date: ‘चूचा’, ‘हनी’,’भोली पंजाबन’ इस दिन करेंगे धमाल, खिसकी रिलीज, 10वीं एनि​वर्सरी होगी खास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ‘चूचा’, ‘हनी’, ‘भोली पंजाबन’, ‘पंडित जी’ ये सारे किरदार दर्शकों को बहुत अच्छे से याद हैं. इन ​किरदारों की बात होते ही दर्शकों के जेहन में ‘फुकरे’ (Fukrey) फिल्म आ जाती है. यह फिल्म लोगों को गुदगुदाने में कामयाब रही थी और इसका दूसरा पार्ट ‘फुकरे रिटर्न्स’ लोगों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहा था. जब इस फिल्म के तीसरे पार्ट की घोषणा हुई थी तो दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ गया था. लेकिन इस फिल्म की रिलीज बार-बार आगे खिसक रही है, जो फैंस को परेशान कर रही है. अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट जारी कर दी है जिसके अनुसार, यह इस साल के अंत में रिलीज होगी.

ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह आदि की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म अब अपनी 10वीं एनिवर्सरी को अलग अंदाज में सेलिब्रेट करेगी. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 1 दिसम्बर 2023 को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है. बता दें कि पहले फिल्म को नवम्बर में रिलीज करने का प्लान किया गया था.

Fukrey 3 movie, Fukrey 3 movie release date, Fukrey 3 movie release date shifted, Fukrey 3 movie star cast, Fukrey 3 movie details,Fukrey 3, Richa Chadha, Varun Sharma, Manoj Singh, Pulkit Samrat, Pankaj Tripathi, bollywood upcoming movies, bollywood december release, ali fazal

Fukrey Team

अली फजल को करेंगे दर्शक मिस
‘फुकरे’ की स्टोरी लाइन के मुताबिक, चूचा अजीबो गरीब सपने देखता है और फिर हनी उसकी मदद से जुगाड़ बैठाता है. फिल्म के तीसरे पार्ट में भी इसी थीम पर एक नई कहानी देखने को मिलेगी. बता दें कि इस बार फिल्म के तीसरे पार्ट में अली फजल नजर नहीं आएंगे. फिल्म के पोस्टर्स में अली नहीं दिखाई दिए थे. बीते दिनों दिए एक इंटरव्यू में अली ने बताया कहा था, ‘सॉरी साथियों इस बार जफर भाई नहीं दिखेंगे क्योंकि जफर भाई को कभी कभी गुड्डू भईया भी बनना पड़ता है और दो यूनिवर्स ओवरलेप हो जाते हैं.’ डेट्स इशु के कारण अली तीसरे पार्ट का हिस्सा नहीं बन सके.

Tags: Ali Fazal, Farhan akhtar, Pankaj Tripathi, Pulkit samrat, Richa Chadha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें