हाइलाइट्स
पंडित धीरेंद्र मोहन शास्त्री ने यूपी के अलीगढ़ जिले का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की मांग उठा दी है
पंडित धीरेंद्र मोहन शास्त्री ने कहा कि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ हो जाएगा तब वह यहां आएंगे
अलीगढ़. बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र मोहन शास्त्री ने यूपी के अलीगढ़ जिले का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की मांग उठा दी है. उन्होंने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से अलीगढ़ का नाम की डिमांड की है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद जिले के युवाओं में भी जोश देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि वह अलीगढ़ का नाम परिवर्तन करने की काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे. अब प्रख्यात कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने भी उनकी मांग का समर्थन किया है.
दरअसल, अलीगढ़ महानगर के हरदासपुर स्थित 108 कुंडीय महायज्ञ और भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में प्रख्यात कथावाचक धीरेंद्र मोहन शास्त्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत की. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान दिया, जिसमें कहा कि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ हो जाएगा तब वह यहां आएंगे. जिसे लेकर अलीगढ़ महानगर में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं देखने और सुनने को मिल रही हैं. वहीं कुछ युवाओं का कहना है कि अलीगढ़ का नाम कभी भी अलीगढ़ नहीं था, लेकिन कुछ आताताइयों ने अपने कार्यकाल के दौरान इसका नाम अलीगढ़ कर दिया.
धर्मगुरु ने जताई कड़ी आपत्ति
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धीरेंद्र मोहन शास्त्री के इस बयान का संज्ञान लेना चाहिए और अलीगढ़ का नाम हरीगढ़ कर देना चाहिए. जिससे अलीगढ़ वासियों को हरीगढ़ नाम लेने में अच्छा प्रतीत हो, क्योंकि जब नाम लेता है आदमी तो हरि का नाम उसमें छोड़ जाता है. इसलिए अलीगढ़ का नाम हटाकर उसे हरिगढ़ कर देना चाहिए. उधर अलीगढ़ के धर्मगुरु मुफ़्ती जाहद अली खान ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुल्क सबका है. इसमें कुछ हिस्सा मुसलामानों का भी है. यह पहले भी रहा है और आगे भी रहेगा. देश पार्टनरशिप के हिसाब से चलना चाहिए. अगर कोई मुसलामानों का नाम मिटाना चाहता है तो मिटा दीजिए. जब सत्ता बदलेगी तो कोई उनका नाम हटा देगा. देश गृह युद्ध की तरफ जा रहा है.
आपके शहर से (अलीगढ़)

Top Management colleges : उत्तर प्रदेश का कौन सा MBA कॉलेज है बेस्ट, देखें टॉप 5 लिस्ट

Good News: मेरठ मेडिकल कॉलेज में जल्द ही शाम को भी चलेगी OPD, यह रहेगी प्रक्रिया

कम समय और मिलेगा अधिक मुनाफा, बस्ती में रेशम फार्म बनने से किसानों की बढ़ेगी आय

AKTU Lucknow: एकेटीयू से जुड़े कॉलेजों में लेने जा रहे दाखिला…तो यहां जानें काउंसलिंग से लेकर सब कुछ

गर्मी से बचाव के लिए रामलला को AC से ठंडक, जानें भोग में क्या किया गया बदलाव

Manoj Bajpayee: लखनऊ पहुंचे मनोज बाजपेयी, ‘सिर्फ एक ही बंदा काफी है’ की दिलचस्प बातें शेयर कीं

Varanasi News: बनारस के शख्स का अनोखा स्टार्टअप, पालतू कुत्तों के लिए खोला हॉस्टल

900 फिट लंबी चुनरी से होगा मां शाकंभरी देवी का श्रृंगार, बैंड बाजे को साथ चुनरी लेकर पहुंचेंगे श्रद्धालु

ICU में बर्थडे, फिर बिना चीरा लगाए दिल के छेद का इलाज, डॉक्टरों ने 2 साल की मासूम को दिया अनोखा गिफ्ट

Basti News : ट्रामा सेंटर तक जाने में मरीजों की पीड़ा हो जाती है दोगुनी, सड़क हुई बदहाल, जानिए पूरा मामला

हरदोई: निकाह की रस्मों के बीच दुल्हन को पता चली ये बात, बैरंग लौटी बारात
.
Tags: Aligarh news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 07:10 IST






