हरदोई: निकाह की रस्मों के बीच दुल्हन को पता चली ये बात, बैरंग लौटी बारात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

उपहार में गले का हार ना लाने पर लड़की ने निकाह करने से किया इनकार
घंटों तक चली पंचायत के बाद भी जब दुल्हन नहीं मानी तो बारात बैरंग लौट गई

हरदोई. यूपी के हरदोई में दुल्हन ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हा गिफ्ट में गले का हार लेकर नहीं आया था. घंटों चली पंचायत के बाद भी जब दुल्हन नहीं मानी तो बारात बैरंग ही लौट गई. पूरा मामला बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हांस बरौली गांव का है. मिली जानकारी के मुताबिक लखीमपुर-खीरी से बारात आई थी. जिसके बाद बारातियों की आवभगत शुरूहुई. जिसके बाद निकाह की रस्में शुरू हुईं. जब दूल्हे पक्ष की तरफ से जेवर पेश किए गए तो उसमें गले का हार नही था. बस फिर क्या था, लड़की पक्ष की तरफ से औरतों में कानाफूसी शुरू हो गयी. बात जब लड़की को पता चली कि उपहार में उसके लिए गले का हार नही आया है तो उसने निकाह करने से साफ मना कर दिया.

दिन भर चली पंचायत के बाद जब लड़की पक्ष वाले राजी नही हुए तो लड़के वालों ने बेनीगंज कोतवाली में शिकायती पत्र दिया. मौके पर बेनीगंज पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई. लड़की पक्ष को समझाने और दबाव बनाने के बावजूद भी जब लड़की निकाह करने को राजी नहीं हुई तो फिर बारात को बिन दुल्हन के बैरंग ही लौटना पड़ा.

पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि मामला संज्ञान में है. लड़की ने काफी समझाने के बावजूद शादी करने से मना कर दिया, जिसमें कुछ नहीं किया जा सकता. वहीं लड़की पक्ष वालों ने बताया लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक व अन्य चीजों की मांग की थी, जिसे खरीदा भी था. लेकिन उनकी लड़की ने शादी से ही इनकार कर दिया है. उनका काफी खर्च भी हुआ है.

Tags: Hardoi News, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें