
हाइलाइट्स
आखिरी गेंद में गेंदबाज ने लुटाए 18 रन
तमिलनाडु प्रीमियर लीग में हुआ ये कारनामा
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 खत्म हो चुका है. लेकिन, तमिलनाडु प्रीमियर लीग के जरिए फैंस एक बार फिर फटाफट क्रिकेट का मजा ले रहे हैं. टीएनपीएल 2023 के दूसरे ही मैच में ऐसा कुछ हुआ कि रिकॉर्ड बन गया. सालेम स्पार्टन्स और चेपॉक सुपर गिलीज के बीच खेले गए मैच में स्पार्टन्स के एक गेंदबाज अभिषेक तंवर ने टी20 इतिहास की सबसे महंगी गेंद फेंकी. अब आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि सबसे महंगा ओवर तो सुना था, ये सबसे महंगी आखिरी गेंद कहां से आ गई.
अभिषेक तंवर ने सुपर गिलीज की पारी का आखिरी ओवर फेंका. उन्होंने पहली 5 गेंद में तो 8 रन ही दिए. लेकिन, गिलीज की पारी की आखिरी गेंद में इस पेसर ने 18 रन दिए. अब आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि एक गेंद में 18 रन कैसे? तो हम बताते हैं ये कैसे हुआ. अभिषेक तंवर ने आखिरी गेंद पर सुपर गिलीज के बैटर संजय यादव को क्लीन बोल्ड कर दिया था. वो इस विकेट की खुशी मना ही रहे थे कि अंपायर ने इस गेंद को नो-बॉल करार दे दिया. रीप्ले में भी ये दिखा कि अभिषेक का पैर गेंद फेंकते वक्त क्रीज से काफी आगे था.
आखिरी गेंद में लुटाए 18 रन
अभिषेक की अगली गेंद फ्री हिट थी. ये भी नो बॉल रही. इस पर संजय यादव ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का मार दिया. अभिषेक ने फिर से आखिरी गेंद फेंकी. इस बार फिर उन्होंने नो बॉल फेंकी, इस पर संजय ने दो रन लिए और वो दोबारा स्ट्राइक पर आ गए. लगातार 3 नो बॉल के बाद अब अभिषेक ने वाइड फेंक दी. इस बॉल पर 1 रन आया. अभिषेक फिर से आखिरी गेंद फेंकने आए. इस बार सुपर गिलीज की बैटर संजय ने फिर से मिडविकेट बाउंड्री की तरफ हवाई फायर किया और गेंद सीधा बाउंड्री के पार जाकर गिरी. इस तरह आखिरी गेंद में कुल 18 रन आए.
The most expensive delivery ever? 1 Ball 18 runs#TNPLonFanCode pic.twitter.com/U95WNslHav
— FanCode (@FanCode) June 13, 2023
.
Tags: Cricket news, T20
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 06:30 IST






