
SSC Exam Date 2023 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव कांस्टेबल और एमटीएस (सिविलियन) भर्ती परीक्षा की डेट घोषित कर दी है. एसएससी ने नोटिफिकेशन जारी करके कहा है कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा नवंबर 2023 में और एमटीएस भर्ती परीक्षा फरवरी 2024 में होगी. एसएससी की ओर से जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 30 सितंबर 2023 के बीच होगा. कांस्टेबल पद के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकेंगे.
एमटीएस (सिविलियन) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 के बीच होगी. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और MTS भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर करना होगा.
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और एमटीएस भर्ती परीक्षा शेड्यूल
| परीक्षा का नाम | परीक्षा की तिथि |
| दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष/महिला भर्ती परीक्षा | दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष/महिला भर्ती परीक्षा 14, 15, 20, 21, 22, 23, 28, 29, 30 नवंबर और 1, 4 और 5 दिसंबर 2023 |
| दिल्ली पुलिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ (सिविलियन) भर्ती परीक्षा | 06, 07, 08, 12, 13, 15, 16, 19 फरवरी 2024 |
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता
-दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पद के लिए 12वीं पास होना चाहिए.
-उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलती है.
-दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पुरुषों की लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की 157 सेमी होनी चाहिए. एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को लंबाई में छूट मिलती है.
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का वेतनमान
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का वेतनमान 21700 – 69,100/- रुपये है.
दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती के लिए योग्यता
-दिल्ली पुलिस में एमटीएस यानी एमटीएस भर्ती के लिए 10वीं पास होना चाहिए.
-एमटीएस पद के लिए उम्र सीमा 18 से 27 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलती है.
-एमटीएस पद के लिए लंबाई 170 सेमी होनी चाहिए. एसएटी वर्ग के उम्मीदवारों को लंबाई में छूट मिलती है.
दिल्ली पुलिस एमटीएस का वेतनमान
दिल्ली पुलिस में एमटीएस का वेतनमान RS. 18000- 56900/- (Level-1) रुपये है.
ये भी पढ़ें
IAF AFCAT-2 2023 : एयरफोर्स में भर्ती होने का मौका, AFCAT और NCC स्पेशल एंट्री के लिए करें अप्लाई
Sarkari Naukri 2023 : म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में टीचर और चपरासी समेत कई पदों पर नौकरियां, 15 जून तक करें अप्लाई
.
Tags: Delhi police, Exam dates, SSC exam, SSC Recruitment
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 16:13 IST






