Top Management colleges : उत्तर प्रदेश का कौन सा MBA कॉलेज है बेस्ट, देखें टॉप 5 लिस्ट


Top MBA Colleges in up 2023, Top Management colleges in India, NIRF Ranking 2023: मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए यह खबर काम की है. एमबीए करने के लिए अच्छा कॉलेज तलाशना चुनौती भरा काम है. आइए हम आपको बताते हैं उत्तर प्रदेश के टॉप 5 मैनेजमेंट कॉलेजों के बारे में. यह लिस्ट हाल ही में जारी NIRF Ranking 2023 पर आधारित है.

01

1. IIM Lucknow NIRF Ranking 2023 : आईआईएम लखनऊ देश का टॉप रैंक एमबीए इंस्टीट्यूट है. NIRF Ranking 2023 में आईआईएम लखनऊ ने 6वीं रैंक हासिल की है. आईआईएम लखनऊ में एमबीए की फीस टोटल 19 लाख रुपये के करीब है. इसका स्कोर 74.11 है. पिछले साल भी आईआईएम लखनऊ (IIM Lucknow) इसी रैंक पर था लेकिन तब इसका स्कोर थोड़ा बेहतर यानी 74.55 था.

02

2. IIT Kanpur NIRF Rankinng 2023 : आईआईटी कानपुर देश का टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है. NIRF Rankinng 2023 में इसने मैनेजमेंट कैटेगरी में भी टॉप रैंक हासिल की है. NIRF Rankinng में इसका 23वां स्थान है. यह यूपी का दूसरा सबसे अच्छी रैंक वाला मैनेजमेंट कॉलेज है. इसका स्कोर 60.63 है.

03

3. Aligarh Muslim University NIRF Ranking 2023 : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने NIRF Ranking 2023 में नौवां स्थान हासिल किया है. मैनेमेंट कैटेगरी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को 55वीं रैंक हासिल हुई है. इसका स्कोर 51.18 है.

04

4. BHU NIRF Ranking 2023 : काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी को NIRF Ranking 2023 में ओवर ऑल 11वां स्थान हासिल हुआ है. बीएचयू को मैनेजमेंट कैटेगरी में 56वां स्थान हासिल हुआ है. इसका स्कोर 51.07 है. बीएचयू एशिया का सबसे बड़ा पूर्ण आवासीय विश्वविद्यालय है.

05

5. BBAU NIRF Ranking 2023 : बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर यूनिवर्सिटी की NIRF Ranking 2023 में ओवरऑल 42वीं रैंक मिली है. यह यूनिवर्सिटी भी एमबीए करने के लिए सबसे अच्छे इंस्टीट्यूशन में से एक है. NIRF Ranking 2023 के मैनेजमेंट कैटेगरी में 78वीं रैंक हासिल हुई है. इसका स्कोर 46.61 रहा है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More