MP News: भाइयों की टिकट दावेदारी ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, अब क्या करेंगे कमलनाथ-दिग्विजय सिंह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर. मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला काफी रोचक होने वाला है. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टिकट के दावेदार पूरी तरह से सक्रिय नजर आने लगे हैं, लेकिन एक सीट पर एक से अधिक नेताओं की दावेदारी ने कांग्रेस के लिए टेंशन जरूर बढ़ा दी है. हम बता कर रहे हैं इंदौर का ह्रदय स्थल और प्रमुख व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र कहे जाने वाली विधानसभा क्षेत्र तीन की, जिसमें कांग्रेस से जुड़े पूर्व मंत्री महेश जोशी के परिवार की खींचतान चुनाव से पहले खुलकर सामने आ गई है. दरअसल विधानसभा तीन से तीन बार विधायक रह चुके अश्विन जोशी एक बार फिर से टिकट को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं.

उधर, अश्विन जोशी के चचेरे भाई और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मंत्री महेश जोशी के बेटे पिंटू जोशी ने भी टिकट को लेकर ताल ठोक दी है. पिछले दो चुनाव में हार का सामना कर रहे अश्विन जोशी का दावा है कि वे तीन बार विधायक रहे हैं. ऐसे में इसमें कोई शक नहीं है कि पार्टी उन्हें एक बार फिर मौका देगी, क्योंकि वे ही बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय को पटकनी दे पाएंगे. हालांकि वे कांग्रेस से टिकट ना मिलने पर बागी होकर चुनाव लड़ने के संकेत भी दे रहे है, जिससे कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं.

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के सामने बड़ी चुनौती
वहीं, पूर्व विधायक अश्विनी जोशी के चचेरे भाई और पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे महेश जोशी के बेटे पिंटू जोशी इस पर खुलकर मैदान में आ गए हैं. उनका कहना है कि उनके पिताजी महेश जोशी ने अपनी सीट अश्विन जोशी को दी थी. वे पांच बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन पिछली बार जब मैने टिकट मांगा था तब भी मेरे चचेरे भाई अश्विनी जोशी को ही टिकट दे दिया गया था, लेकिन तभी पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने मुझ से 2023 के चुनाव में टिकट देने का वाद किया था और वे इसी वादे के चलते पिछले 5 साल से अपनी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इस बार जनता, कार्यकर्ता और नेता मेरे साथ हैं, इसलिए मुझे मौका भी मिलेगा औैर मैं चुनाव भी जीतूंगा.

आपके शहर से (इंदौर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

उधर, जोशी बंधुओं की खींचतान से बीजेपी राहत महसूस कर रही है. इंदौर की विधानसभा तीन से मौजूदा बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय का कहना है कि हालांकि भाइयों के बीच टिकट की खींचतान कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है, लेकिन मेरा दावा है कि जोशी बंधुओं में से कोई भी चुनाव लड़ ले, विधानसभा तीन में बीजेपी प्रचंड मतों से जीतेगी. वहीं आकाश विजयवर्गीय ने तो यहां से पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भी चुनाव लड़ने की चुनौती दी है.

ये भी पढ़ें: जया किशोरी से हुई इंस्पायर, 17 साल में बनीं कथावाचिका, सुनने जुटती है हजारों की भीड़

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस के दिवंगत नेता महेश जोशी के काफी करीबी रहे हैं. वे उनको अपना राजनैतिक गुरू भी मानते थे, इसलिए जब महेश जोशी का निधन हुआ तब उनके बेटे पिंटू जोशी को राजनीति में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह ने ली थी. ऐसे में पिंटू जोशी को दिग्विजय कोटे से टिकट मिलने की आस है. वहीं अश्विन जोशी को उम्मीद है कि कमलनाथ उन पर भरोसा जताएंगे. बहरहाल विधानसभा चुनाव से पहले जोशी बंधुओं की ये खींचतान कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब बनती जा रहा है. ऐसे में ये देखना लाजमी होगा कि अपनी ही पार्टी में उठे बवंडर को वो कैसे शांत कर पाती है.

Tags: Indore news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें