आज का राशिफल, 14 जून 2023: मेष और वृष राशि वाले सोच-समझकर लें फैसला, मिथुन राशि वालों पर बरसेगा पैसा


मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 14 June 2023)

आज का दिन आपके लिए शुभ है. परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ किसी खास कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. उत्साह के साथ नए कार्य की शुरुआत करेंगे. इस दौरान अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखें. शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है. आज धन प्राप्ति के भी योग हैं. कुल मिलाकर आपका आज का दिन अच्छा रहेगा.

वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 14 June 2023)

आज किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पहले सोच-विचारकर आगे बढ़ें. किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना है. खराब तबीयत के कारण आप उदास हो सकते हैं. परिवार में किसी के विरोध के कारण मतभेद होगा, जिससे आपको ग्लानि होगी. परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त करने के कारण निराशा महसूस करेंगे. आज का दिन खर्चीला होगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 14 June 2023)

सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है. समाजिक मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे. सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा. अविवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी की तलाश के लिए अनुकूल दिन है. पत्नी तथा पुत्र के साथ अधिक संवादिता रहने से दांपत्य जीवन में मधुरता का अनुभव होगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More