Shravani Mela 2023: श्रावणी मेला के कार्यक्रमों में देनी है प्रस्तुति, प्रशासन ले रहा है आवदेन, ये है प्रक्रिया


शिवम सिंह/भागलपुर. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज कुछ ही दिन बचे हैं. इसकी तैयारी को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन जुट गया है.श्रावणी मेला 2023 के उद्घाटन के अवसर पर सुल्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत गांधी बिलारी एवं श्री घाट में आयोजित होने वाले विभिन्न भजन ,कीर्तन, लोकगीत आधारित प्रस्तुति होगी. इसके लिए स्थानीय कलाकारों से आवेदन भी लिया जा रहा है. अगर आप भी प्रस्तुति के लिए इच्छुक हैं तो आप अपने आवेदन को जिला सामान्य शाखा भागलपुर में 20 जून तक जमा कर सकते हैं.

स्थानीय कलाकार अपना आवेदन ई-मेल तथा जिला वेबसाइट पर भी आप आवेदन कर सकते हैं. ईमेल : shravanimelabgp2023@gmail.com तथा जिला वेबसाइट: bhagalpur.nic.in से आवेदन फॉर्म भी डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही बीते वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम में अगर आपने कोई प्रस्तुति दी है तो उससे संबंधित डॉक्यूमेंट संलग्न कर सकते हैं.श्रावणी मेला में आवेदन फॉर्म में आपको कलाकार का नाम संस्थान का नाम, पता मोबाइल नंबर कला की प्रस्तुति का नाम एवं कलाकारों की संख्या व प्रस्तुति का समय, पूर्व में यदि कोई यूट्यूब चैनल पर आपने वीडियो लोड की है तो उसका लिंक, बैंक अकाउंट नंबर, आधार पर अन्य सूचनाएं अंकित करनी होगी.

4 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला होगा शुरू
आपको बता दें कि 4 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरुआत हो रही है. इसको लेकर राज्य सरकार ने मेले की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन को कई दिशा निर्देश दिए हैं. वहीं जिला प्रशासन इसको लेकर तत्पर है. हर साल श्रावणी मेला 1 महीने तक चलता था, लेकिन इस वर्ष 2 महीनों तक चलेगी जो कि 4 जुलाई से आरंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगी. पिछले वर्ष श्रावणी मेला 2022 में 14 जुलाई को जहाज घाट सुल्तानगंज में राष्ट्रीय स्तर के कलाकार हंसराज रघुवंशी एवं अन्य कलाकारों ने श्रावणी मेला के उद्घाटन पर अपनी प्रस्तुति देकर लाखों दिलों पर राज कर भक्ति का समा बांध दिया था. इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को भी निमंत्रण दिया जाएगा. वहीं जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पिछले वर्ष बिहार राज्य पर्यटन विभाग निगम के प्रबंधन स्वरोजगार राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को भी निमंत्रण दिया था.

कच्ची पथ को सुदृढ़ किया जा रहा है
कावड़ियों की सुविधा के लिए कच्ची पद पर लगातार जिला प्रशासन एक्टिव है. कच्ची पथ को सुदृढ़ किया जा रहा है. अजगैबीनाथ स्थित सुल्तानगंज से झारखंड प्रवेश सीमा तक कुल 84 किलोमीटर लंबी कच्ची कांवरिया पथ भागलपुर मुंगेर वह बांका जिले के अंतर्गत आता है. पथ के रखरखाव की जिम्मेदारी पद पर मंडल बांका को दी गई है. इस बार श्रावणी मेला 2 महीने तक चलेगा. इसमें कांवरियों के खास ख्याल रखे जाएंगे. उनकी सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. जगह जगह पर शौचालय चापाकल एवं कच्ची पथ पर बालू गिराने का काम शुरू कर दिया है. वहीं जिला प्रशासन के आदेश अनुसार जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा.

Tags: Bhagalpur news, Bihar News, Bihar News in hindi, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More