Siwan News: ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है आरसेटी, बन रही है आत्मनिर्भर


अंकित कुमार सिंह/सीवान: बिहार के सीवान में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू की गई है. महिलाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाने का प्रयास किया जा रहा है. वैसे भी जिले की महिला खेल के क्षेत्र में काफी अग्रसर तो है हीं. अब घरेलू महिलाओं को भी खुद का रोजगार शुरू करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. महिलाएं आरसेटी से जुड़कर घर पर ही रह कर कमाई कर सकती है. इसके लिए महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के साथ-साथ ब्यूटीशियन कभी कोर्स कराया जा रहा है. ताकि महिलाएं खुद अपने पैरों पर खड़ी हो सके और परिवार को संबल प्रदान कर सके.

सीवान जिले के हुसैनगंज में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में दर्जनों युवतियों को ब्यूटिशियन कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बता दें कि महिलाओं और युवतियों को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वहीं प्रशिक्षण के उपरांत सभी को प्रमाण पत्र दिया जायेगा. जिसके बाद खुद का स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी. इससे पहले भी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाली वैसे महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर थी, उन्हें चिह्नित कर सिलाई-कटाई सहित अन्य उद्यमी बनने के तौर तरीकों से अवगत कराया था. वहीं अब ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया रहा है.

घरेलू महिलाओं के लिए प्रशिक्षण वरदान हो रहा है साबित
सीवान जिले की बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं, जो प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अपना खुद का स्वरोजगार सृजित कर आर्थिक रूप से समृद्ध व मजबूत हो रही है. महिलाओं के लिए प्रशिक्षण वरदान साबित हो रहा है. जिससे महिलाओं के पास अपना खुद का रोजगार होने के साथ हीं परिवार भी चला रही है. जिले में ब्यूटीशियन, सिलाई-कढ़ाई, कुटीर उद्योग, डिजाइनिंग, हस्त निर्मित वस्तु सहित कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही है.



महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से समाज का भी होगा उत्थान
आरसेटी के डायरेक्टर मितेश कुमार ने बताया कि संस्थान के द्वारा समय-समय पर उद्यमी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिसमें महिला और पुरूष दोनों शामिल रहते हैं. उन्होंने बताया कि उनका सबसे अधिक फोकस सुदूर व ग्रामीण क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने पर रहता है. डायरेक्टरने बताया कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक रूप से मजबूत व समृद्ध होगी तब समाज का उत्थान होगा. साथ ही महिलाओं का परिवार समृद्ध होगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 17:31 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More