
शिवम सिंह/भागलपुर. जिले के किसानों के लिए बड़ी खबर है. अगर आपने भी प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना का ई-केवाईसी नहीं करवाया है, तो जल्द करवा लें. वरना इसकी चौथी किस्त से आप लाभान्वित नहीं होंगे. जिला कृषि विभाग की माने तो भागलपुर जिले में कुल 39,951 किसानों ने अब तक ईकेवाईसी नहीं करवाया है. जून के आखिरी हफ्ते तक पीएम किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त आने वाली है. ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा. बता दें कि किसानों का खाता एनपीसीआई से लिंक नहीं है और ना ही ईकेवाईसी किया गया है.
जिले में 271183 लाभुक किसान, 39951 ने नहीं कराया है e-kyc
आपको बता दें कि जिले में कुल 271183 लाभुक हैं. जिसमें अभी तक 39951 किसानों ने ईकेवाईसी नहीं कराया है. जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों को ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है. वही जो किसान ईकेवाईसी नहीं कराएंगे, वैसे किसानों प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से मिल रहे लाभ से वंचित हो सकते हैं.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना इंडिया पोस्ट बैंक एवं सीएससी वसुधा केंद्र पर संपर्क कर वहां जाकर ईकेवाईसी करवा सकते हैं. साथ ही अपने बैंक खाते को एनपीसीआई से लिंक करें.
किसान सलाहकार कर रहे हैं जागरूक
इसको लेकर जिला प्रशासन व जिला कृषि पदाधिकारी के संयुक्त प्रयास से जगह-जगह प्रखंडों में एवं अन्य जगहों पर किसान सलाहकार के द्वारा किसानों को जागरूक किया जा रहा है. ताकि वह ईकेवाईसी करवा लें और लाभ ले सकें. ईकेवाईसी करवाने के लिए आखिरी एक हफ्ता का समय दिया गया है. जिसमें ईकेवाईसी नहीं करवाने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित हो सकते हैं.
.
Tags: Bhagalpur news, Bihar News
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 17:41 IST






