यूपी की जेल में बंद छोटा राजन गैंग के शार्प शूटर की मौत, 6 साल पहले हुआ था अरेस्ट, दर्ज थे कई FIR

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरदोई. बड़ी खबर यूपी से है जहां जिला जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर खान मुबारक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. खान मुबारक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. पुलिस के तमाम अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर को जिला कारागार में बंद खान मुबारक जिला अस्पताल पहुंचा जहां उसकी मौत हो गई. खान मुबारक की मौत की सूचना जंगल में आग की तरह पूरे जनपद में फैल गई.

छोटा राजन गैंग का शार्प शूटर खान मुबारक हरदोई जिला जेल में 6 मार्च 2020 को लाया गया था. बीते 3 वर्षों से खान मुबारक हरदोई जिला कारागार में ही बंद था. खान मुबारक की हुई मौत पर फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. सूत्रों की मानें तो खान मुबारक को निमोनिया हो गया था बीते कई समय से उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उसकी मौत हो गई है. खान मुबारक अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का शार्प शूटर था. खान मुबारक पर दर्जनों अपराधिक मुकदमे दर्ज थे.

महाराजगंज से पहुंचा था हरदोई

हरदोई आने से पहले खान मुबारक महराजगंज की जेल में बंद था. महाराजगंज की जेल में बंद खान मुबारक को उत्तर प्रदेश शासन में शिफ्ट करने की योजना बनाई थी. शासन द्वारा यह योजना पहले सीतापुर जिला कारागार में भेजने की बनाई थी लेकिन वर्ष 2020 में सीतापुर के जिला कारागार में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके परिवार के लोग बंद थे. आजम खान के परिवार की सुरक्षा को लेकर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर खान मुबारक को हरदोई जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया था, तभी से ख़ान मुबारक हरदोई जिला कारागार में बंद था.

2017 में एसटीएफ ने किया था गिरफ़्तार

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर खान मुबारक हो यूपी की एसटीएफ ने जुलाई 2017 को लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के समय एसटीएफ को खान मुबारक के पास से आधुनिक हथियार भी मिले थे. खान मुबारक अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के गैंग का एक मुख्य हिस्सा था. खान मुबारक उत्तर प्रदेश से लेकर मुंबई तक इस गैंग की गतिविधियों को चलाता था. खान मुबारक के ऊपर हत्या, अपहरण जैसे दर्जनों संगीन अपराधों में मुकदमे अलग-अलग प्रदेशों का जनपदों में दर्ज हैं.

भाई ने मिलाया था छोटा राजन से

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का खास शूटर खान मुबारक उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर का रहने वाला था. खान मुबारक द्वारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की जिसके जिसके बाद अपने भाई के साथ मुंबई चला गया. खान मुबारक का बड़ा भाई जफर सुपारी भी छोटा राजन गैंग के लिए कार्य करता था. उसने खान मुबारक हो छोटा राजन से मिलाया था, जिसके बाद खान मुबारक भी छोटा राजन गैंग के लिये संगीन अपराध करने लगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें