करण ने दृशा आचार्य पर यूं लुटाया प्यार, अपनी होने वाली दुल्हनिया को खिलाया केक, मेहमानों संग खूब नाचे सनी देओल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. देओल परिवार में खुशियों का माहौल है. धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह अगले कुछ दिनों में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ सात फेरे लेंगे, जिसकी पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. हाल ही में करण देओल और दृशा आचार्य का प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ, जिससे कुछ वीडियोज़ सामने आए हैं.

करण ने होने वाली पत्नी को खिलाया केक
करण देओल और दृशा आचार्य के प्री-वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि करण ब्लू कलर के कुर्ते में बेहद हैंडसम लग रहे हैं. वहीं, दृशा ने इस खास मौके के लिए ब्राइट येलो साड़ी पहनी हैं, जिसमें वह खूबसूरत नजर आ रही हैं. फंक्शन के दौरान दृशा केक काटती हैं और अपने होने वाले पति करण देओल को खिलाती हैं. इसके बाद करण भी दृशा को केक खिलाते हैं.

Tags: Bollywood news, Entertainment news., Karan Deol, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें