दूसरे ग्रह पर एलियन से कर सकेंगे कॉन्टेक्ट! वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा सुपरनोवा, जो पहुंचाएगा हमारे मैसेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. ताजा शोध के आधार पर वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि हाल ही में खोज किए गए सुपरनोवा के माध्‍यम से एलियंस से संपर्क साधा जा सकता है. सुपरनोवा पृथ्‍वी से 21 मिलियन प्रकाश वर्ष (लाइट-ईयर) की दूरी पर है. वाशिंगटन विश्वविद्यालय की एस्‍ट्रोनॉमी टीम पिनव्हील ग्‍लैक्‍सी (आकाशगंगा) में स्थित SN 2023ixf पर अपनी नजरें गढ़ाए हुए है. सुपरनोवा बीते एक दशक में सितारों से जुड़ा सबसे करीबी विस्‍फोट है जिसे मानवीय आंखों से देखा जा सका है.

वैज्ञानिकों की सबसे ताजा थ्‍योरी कहती है कि करीब 100 सुपरनोवा पृथ्‍वी से 300 प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं. कहा गया कि अगर सुपरनोवा का ठीक से अध्‍ययन किया जाए तो यह एलियन की सभ्‍यता को समझने में मददगार हो सकता है. इसकी मदद से एक गृह से दूसरे गृह पर बातचीत भी की जा सकती है. ओजो में स्थित राष्‍ट्रीय खगोल-विज्ञान बेधशाला ने SN 2023ixf का पता लगाया था. जिसके बाद वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया था कि यह टाइप-2 सुपरनोवा है जो हमारे सूरज के मुकाबले आठ गुना बड़ा है.

यह भी पढ़ें:- Exclusive: एजेंट के जरिए कनाडा गए छात्रों पर लटक रही डिपोर्ट होने की तलवार, न्‍यूज18 की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

जेम्‍स डवोनपोर्ट के नेतृत्‍व में टीम ने SETI एलिपसॉयड की मदद से अंडाकार के स्‍पेज जोन पर शोध किया. इस रिसर्च में जोन के पास यह चांस है कि वो 100 नजदीकी तारों को इसमें शामिल करें. द एलियन टेलीस्कोप एरी (ATA) का इस्‍तेमाल उत्तरी कैरोलिना में खगोलविद कर रहे हैं. एक शोधकर्ता ने कहा, ‘हमारी इच्‍छा अगले कुछ महीनों तक महीने में कम से कम एक बार एलिपसॉयड का अध्‍ययन करने की है क्‍योंकि नए सितारे हमारे सेंपल साइज में प्रवेश कर रहे हैं. हम अपने अवलोकन को अन्‍य मल्‍टीवेवलेंथ सुविधाओं की मदद से और खुला बनाने को तैयार हैं.’

Tags: ALIENS, Science news, Space news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें