Asia Cup 2023 में धुरंधर वापसी करने को तैयार, चोट की वजह से बड़े मैच से हुआ बाहर, दम दिखाने को बेकरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाले भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल वापसी की राह पर हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी वह चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे. सितंबर में होने वाले एशिया कप पर उनकी नजर है और वो इसके लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं.

भारतीय टीम के लिए यह साल बहुत ही महत्वपूर्ण है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद अब टीम को एशिया कप और फिर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में खेलना है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट सीनियर खिलाड़ियों को लेकर ज्यादा एहतियात बरत रहा है. चोट की वजह से पिछले कुछ महीनों से बाहर बैठे टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर खुशी की खबर सामने आई है.

कुछ दिन पहले ही केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर अपनी सर्जरी को लेकर एक पोस्ट कर सबके इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि सर्जरी सफल रही थी और वह वापसी करने के लिए रीहैब से गुजरने वाले हैं. आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को आरसीबी के खिलाफ खेले मैच के दौरान चोट लगी थी. शुरुआत में ही बाहर होने के बाद वो बल्लेबाजी के लिए भी सबसे आखिर में उतरे थे.

केएल राहुल को लेकर अच्छी खबर यह है कि उन्होंने सर्जरी के बाद अपनी रिहैब शुरू कर दी है. बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट अकादमी में वो अपनी फिटनेस पर काम करेंगे. भारतीय टीम अगले साल अपने नए मिशन के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी. इस दौरे के लिए उनका उपलब्ध होना मुश्किल है लेकिन एशिया कप 2023 तक फिट होकर वापसी कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक रिहैब में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे इस बैटर को सितंबर में होने वाले इस टू्र्नामेंट से वापसी की उम्मीद है.

Tags: Asia cup, IPL 2023, KL Rahul

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें