जावेद अख्तर ने शराब के नशे में उठाया पेन और पेपर, 9 मिनट में लिखा था ऐसा गाना, जिसकी 41 साल बाद भी होती चर्चा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. जावेद अख्तर (Javed Akhtar) बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर लेखक होने के साथ-साथ शानदार गीतकार भी हैं. उन्होंने ‘संदेसे आते हैं’, ‘मैं अगर कहूं’, ‘दो पल’ और कई गाने लिखे हैं, जिनकी फिल्मों से ज्यादा चर्चा हुई. अब जावेद अख्तर ने सालों बाद खुलासा किया कि उन्होंने एक गाना खूब शराब पीने के बाद लिखा था. उन्होंने आधी रात को सिर्फ कुछ मिनटों में एक खूबसूरत गाना लिख दिया था, जिसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं.

10 मिनट से कम समय में लिखे कई गाने
हाल ही में जावेद अख्तर कोलकाता में एफआईसीसीआई के एक इवेंट में शामिल हुए थे, जहां पर उन्होंने ये दिलचस्प वाक्या सुनाया. उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ गाने 10 मिनट से भी कम समय में लिखे हैं. सिलसिला के बाद यश चोपड़ा का असिस्टेंट मेरे पास आया और उसने कहा कि सर मैं एक छोटी सी फिल्म बना रहा हूं. मैं चाहता हूं कि आप मेरी फिल्म के लिए गाने लिख दें लेकिन मेरे पास आपको देने के लिए पैसे बिल्कुल भी नहीं है. फिर मैंने कहा कि ठीक है लिख दूंगा.’

” isDesktop=”true” id=”6504535″ >

सिर्फ एक गाना अधूरा रह गया था
उन्होंने आगे बताया, ‘मैं फ्री में काम कर रहा था. मैंने सारे गाने तो लिख दिए, लेकिन एक अधूरा रह गया. वह बेचारा रोज शाम को मेरे पास आ जाता था गाने के बारे में पूछने के लिए और उन दिनों मैं शराब पीता था. हर शाम हम शराब पीते थे. बैठकर गपशप मारते थे. ऐसे में रात के डेढ़ दो बज जाते थे. फिर मैं उससे कहता कि अब इस गाने को कल कम्प्लीट करेंगे.’

शराब पीकर 9 मिनट में लिख दिया गाना
जावेद अख्तर ने बताया कि, ‘वह बेचारा मेरे पास रोज आता था क्योंकि उसे गाना चाहिए था. ऐसा कुछ दिनों तक चलता रहा. एक बार आधी रात को 8-9 पेग पीने के बाद मैंने कहा कि पेन और पेपर लाओ अभी गाना लिखते हैं. मुझे मालूम है कि मैंने 9 मिनट में गाने को लिख दिया था क्योंकि उसे अपनी आखिरी ट्रेन पकड़नी थी. वह बार-बार अपनी घड़ी देख रहा था. तो मैंने 9 मिनट में गाना लिखकर उसे दे दिया था. उस गाने को जगजीत सिंह ने गाया था. वो गाना है ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया.’

41 साल पहले रिलीज हुई थी ये फिल्म
जावेद अख्तर ने बताया कि उन्होंने तुमको देखा तो ये ख्याल आया गाने को रात लगभग 12:30 बजे लिखा था. ये गाना फिल्म साथ साथ का है, जिसमें शबाना आजमी और फारूख शेख ने लीड रोल निभाया था. ये फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर रमन कुमार थे.

Tags: Bollywood, Entertainment news., Javed akhtar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें